
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! सदर मंडल भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसके मद्देनजर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल कार्यकारिणी तथा मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ ही सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर सदर मंडल का त्रिदेव सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर विशेष रूप से शिरकत करेंगे। वहीं, 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का 10 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा है। इस अवधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में जहां देश का चहंुमुखी विकास हुआ, वहीं पूरे विश्व में भी भारत का नाम ऊंचा हुआ है। केंद्र सरकार की बदौलत बिलासपुर जिला में भी विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। एम्स, फोरलेन और हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज जैसे कई बड़े प्रोजेक्टों को सिरे चढ़ाने के साथ ही अब भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनाएं भी शुरू की हैं। देश के करोड़ों लोग इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहा कि यह पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों से लोगों को गुमराह करके प्रदेश की सत्ता हासिल कर ली थी, लेकिन उसका चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस के इसी झूठ की वजह से उसके अपने नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। पूरी तरह से बैक फुट पर आ चुकी कांग्रेस को न तो चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी मिल रहे हैं और न ही काम करने के लिए कार्यकर्ता। भाजपा ने हिमाचल की चारों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हार निश्चित देखकर कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से कन्नी काट रहे हैं। हमीरपुर में अनुराग ठाकुर जहां लगातार पांचवीं बार भगवा परचम लहराएंगे, वहीं अपने सहयोगी दलों के साथ भाजपा 400 सीटों का आंकड़ा पार करके लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उन्होने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाने के साथ ही कांग्रेस के झूठे वादों और गारंटियों का पर्दाफाश भी करें। बैठक में भाजपा के जिला कार्यालय सचिव दिवेश चंदेल, सदर मंडल महामंत्री ज्योति धीमान व अशोक शर्मा, कार्यालय सचिव संजीव डोगरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रोमिला चंदेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोशनलाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नंदलाल चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिलाराम तथा युवा मोर्चा महामंत्री सौरव गौतम समेत कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।
शिमला ! सदर मंडल भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसके मद्देनजर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल कार्यकारिणी तथा मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ ही सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर सदर मंडल का त्रिदेव सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर विशेष रूप से शिरकत करेंगे। वहीं, 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का 10 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा है। इस अवधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में जहां देश का चहंुमुखी विकास हुआ, वहीं पूरे विश्व में भी भारत का नाम ऊंचा हुआ है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
केंद्र सरकार की बदौलत बिलासपुर जिला में भी विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। एम्स, फोरलेन और हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज जैसे कई बड़े प्रोजेक्टों को सिरे चढ़ाने के साथ ही अब भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनाएं भी शुरू की हैं। देश के करोड़ों लोग इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहा कि यह पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों से लोगों को गुमराह करके प्रदेश की सत्ता हासिल कर ली थी, लेकिन उसका चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस के इसी झूठ की वजह से उसके अपने नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। पूरी तरह से बैक फुट पर आ चुकी कांग्रेस को न तो चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी मिल रहे हैं और न ही काम करने के लिए कार्यकर्ता। भाजपा ने हिमाचल की चारों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हार निश्चित देखकर कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से कन्नी काट रहे हैं। हमीरपुर में अनुराग ठाकुर जहां लगातार पांचवीं बार भगवा परचम लहराएंगे, वहीं अपने सहयोगी दलों के साथ भाजपा 400 सीटों का आंकड़ा पार करके लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उन्होने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाने के साथ ही कांग्रेस के झूठे वादों और गारंटियों का पर्दाफाश भी करें।
बैठक में भाजपा के जिला कार्यालय सचिव दिवेश चंदेल, सदर मंडल महामंत्री ज्योति धीमान व अशोक शर्मा, कार्यालय सचिव संजीव डोगरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रोमिला चंदेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोशनलाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नंदलाल चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिलाराम तथा युवा मोर्चा महामंत्री सौरव गौतम समेत कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -