- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ,29 दिसंबर ! हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पर्यटकों को लेकर दिए बयान पर बवाल हो गया है। सीएम ने हिमाचल आए पर्यटकों के नशे में झूमने पर पुलिस को कार्यवाही न कर उन्हें होटलो में छोड़ने का बयान दिया था अब इस बयान पर भाजपा मुखर हो गई है। भाजपा ने इस बयान को गैर जिम्मेदाराना और कानून व्यवस्था को और बिगाड़ने वाला बताया है। भाजपा मीडिया विभाग के।l इंचार्ज एवम श्री नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को और बिगाड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बयान से मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को ठेस लगी है। रणधीर ने निशाना साधते हुए कहा कि इससे लग रहा है कि पर्यटक हिमाचल नशा करने ही आते हैं जबकि पर्यटक हिमाचल की खूबसूरती और बर्फ का दीदार करने पहाड़ों में आते हैं। रणधीर ने कहा कि इस बयान के बाद अनेक असामाजिक तत्त्व प्रदेश में घुस सकते हैं और कानून व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं। उन्होंने। कहा की प्रदेश में क्या यहां के लोगों और पर्यटकों के लिए अलग अलग कानून चल रहे हैं?हिमाचल प्रदेश की शांति और कानून व्यवथा को बिगाड़ने का किसी को अधिकार नही है, बीजेपी इस बेतुके बयान की निंदा करती है। वन्ही रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल को फिर से घेरा। उन्होंने कहा कि एक साल में 12 हजार करोड़ का कर्ज, टैक्स। में। बढ़ोतरी, आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के साथ ही संस्थानों में ताले जड़ दिए और अब। कहते हैं की सरकारी खजाने में 23 करोड़ बचे हैं। उन्होंने कहा कि एक साल में किसान दूध और गोबर खरीद का इंतजार करते हैं। इंतजार। की सरकार। में। पहले विधायक। मंत्री बनने का और अब विभागों का इंतजार कर रहे हैं। रणधीर ने तंज कसते हुए कहा कि तो नॉन प्लेइंग कैप्टन सुना था लेकिन नॉन प्लेइंग प्लेयर पहली बार सुना है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार के बाद अभी तक मंत्रियों को विभाग नही दिए गए जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।
शिमला ,29 दिसंबर ! हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पर्यटकों को लेकर दिए बयान पर बवाल हो गया है। सीएम ने हिमाचल आए पर्यटकों के नशे में झूमने पर पुलिस को कार्यवाही न कर उन्हें होटलो में छोड़ने का बयान दिया था अब इस बयान पर भाजपा मुखर हो गई है। भाजपा ने इस बयान को गैर जिम्मेदाराना और कानून व्यवस्था को और बिगाड़ने वाला बताया है।
भाजपा मीडिया विभाग के।l इंचार्ज एवम श्री नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को और बिगाड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बयान से मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को ठेस लगी है। रणधीर ने निशाना साधते हुए कहा कि इससे लग रहा है कि पर्यटक हिमाचल नशा करने ही आते हैं जबकि पर्यटक हिमाचल की खूबसूरती और बर्फ का दीदार करने पहाड़ों में आते हैं। रणधीर ने कहा कि इस बयान के बाद अनेक असामाजिक तत्त्व प्रदेश में घुस सकते हैं और कानून व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं। उन्होंने। कहा की प्रदेश में क्या यहां के लोगों और पर्यटकों के लिए अलग अलग कानून चल रहे हैं?हिमाचल प्रदेश की शांति और कानून व्यवथा को बिगाड़ने का किसी को अधिकार नही है, बीजेपी इस बेतुके बयान की निंदा करती है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वन्ही रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल को फिर से घेरा। उन्होंने कहा कि एक साल में 12 हजार करोड़ का कर्ज, टैक्स। में। बढ़ोतरी, आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के साथ ही संस्थानों में ताले जड़ दिए और अब। कहते हैं की सरकारी खजाने में 23 करोड़ बचे हैं। उन्होंने कहा कि एक साल में किसान दूध और गोबर खरीद का इंतजार करते हैं। इंतजार। की सरकार। में। पहले विधायक। मंत्री बनने का और अब विभागों का इंतजार कर रहे हैं। रणधीर ने तंज कसते हुए कहा कि तो नॉन प्लेइंग कैप्टन सुना था लेकिन नॉन प्लेइंग प्लेयर पहली बार सुना है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार के बाद अभी तक मंत्रियों को विभाग नही दिए गए जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -