- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 10 जनवरी [ विशाल सूद ] ! दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वापस लौट आए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व बीजेपी सरकार को ठग सरकार बताया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि पूर्व सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर बोझ डालने का काम किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने संस्थानों को मजबूत करने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी साढ़े चार साल तक संस्थानों को मजबूत करते रहे, लेकिन आखिर के छह महीने में उनमें ऐसी दैवीय शक्तियां आ गई, जिससे उन्होंने 900 से ज्यादा संस्थान खोल दिए। इससे हिमाचल प्रदेश पर 5 हजार का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व बीजेपी सरकार ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए ही डीजल पर वैट भी घटा दिया था। इससे प्रदेश को आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी सरकार ने आखिर के छह महीने में केवल चुनाव में जीत हासिल करने के लिए फैसले लिए।
शिमला , 10 जनवरी [ विशाल सूद ] ! दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वापस लौट आए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व बीजेपी सरकार को ठग सरकार बताया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि पूर्व सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर बोझ डालने का काम किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने संस्थानों को मजबूत करने का काम किया।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी साढ़े चार साल तक संस्थानों को मजबूत करते रहे, लेकिन आखिर के छह महीने में उनमें ऐसी दैवीय शक्तियां आ गई, जिससे उन्होंने 900 से ज्यादा संस्थान खोल दिए। इससे हिमाचल प्रदेश पर 5 हजार का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व बीजेपी सरकार ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए ही डीजल पर वैट भी घटा दिया था। इससे प्रदेश को आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी सरकार ने आखिर के छह महीने में केवल चुनाव में जीत हासिल करने के लिए फैसले लिए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -