- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! प्रदेश में राज्य उपभाेक्ता आयाेग के अध्यक्ष का पद जुलाई 2020 से खाली चल रहा था। न्यायाधीश इंद्र सिंह मेहता इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय में वर्ष 2014 से 2020 तक न्यायाधीश रहे। वह मूलत: लिपा तहसील मूरंग जिला किन्नाैर के स्थाई निवासी हैं। उनकी नियुक्ति के संबंध में प्रधान सचिव खाद्य अापूर्ति एवं उपभाेक्ता मामले आरडी नजीम द्वारा अधिसूचना जारी की गई। इसके अतिरिक्त जिला उपभाेक्ता अायाेग शिमला में डाॅ. बलदेव सिंह काे जाे पूर्व में रजिस्ट्रार विजिलेंस उच्च न्यायालय में कार्यरत थे, का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हिमांशु मिश्रा जाेकि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में बताैर अतिरिक्त महाधिवक्ता कार्य कर रहे थे, उन्हें जिला उपभाेक्ता फाेरम कांगड़ा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नारायण ठाकुर और आरती सूद काे बताैर सदस्य जिला आयाेग कांगड़ा में नियुक्ति दी गई। स्नेहलता काे जिला उपभाेक्ता आयाेग हमीरपुर का सदस्य नियुक्त किया गया। इस संबंध में सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा सभी सरकाराें काे आदेश दिए गए थे कि अध्यक्ष व सदस्याें के रिक्त पड़े पदाें काे 31 जनवरी 2022 तक भरे जाएं। इस संबंध में सरकार ने यह आदेश पारित किए हैं और सरकार काे अब अनुपालना रिपाेर्ट 23 फरवरी 2022 काे सर्वाेच्च न्यायालय के समक्ष रखनी हाेगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -