- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 17 मार्च [ विशाल सूद ] ! शिमला संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने पांवटा साहिब से चुनाव प्रचार शुरू किया। उन्होंने यहां जनसभाएं की और पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता में भारी जोश है। साफ हो गया है कि 400 पर का लक्ष्य पूरा होगा। हिमाचल प्रदेश में भारत की जनता पार्टी में दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। लिहाजा अब भाजपा ने प्रदेश में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। निवर्तमान सांसद और पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पांवटा साहिब से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने यहां कई गांव में नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी भी उनके साथ रहे। भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप ने यहां केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सभाओं के बाद पत्रकार वार्ता में सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते आज देश के हर वर्ग को फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं के कारण हिमाचल प्रदेश की जनता और देश की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी केंद्रीय योजनाओं से अभूतपूर्व विकास हुआ है। लिहाजा देश में 400 पार और प्रदेश में सभी चारों सीटों पर भाजपा की जीत तय है।
शिमला , 17 मार्च [ विशाल सूद ] ! शिमला संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने पांवटा साहिब से चुनाव प्रचार शुरू किया। उन्होंने यहां जनसभाएं की और पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता में भारी जोश है। साफ हो गया है कि 400 पर का लक्ष्य पूरा होगा।
हिमाचल प्रदेश में भारत की जनता पार्टी में दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। लिहाजा अब भाजपा ने प्रदेश में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। निवर्तमान सांसद और पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पांवटा साहिब से चुनाव प्रचार की शुरुआत की।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने यहां कई गांव में नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी भी उनके साथ रहे। भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप ने यहां केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सभाओं के बाद पत्रकार वार्ता में सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते आज देश के हर वर्ग को फायदा मिला है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं के कारण हिमाचल प्रदेश की जनता और देश की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी केंद्रीय योजनाओं से अभूतपूर्व विकास हुआ है। लिहाजा देश में 400 पार और प्रदेश में सभी चारों सीटों पर भाजपा की जीत तय है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -