- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर ईडी द्वारा भेजे गए सामान पर कांग्रेस बढ़ गई है और देशभर में सोमवार को ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने जा रही है ओर केंद्र सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने का विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह से कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्यवाही कर रही है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर झूठे मामलें बनाकर उनके खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।उन्होंन कहा कि मोदी सरकार राजनैतिक षडयंत्र के तहत उनके नेताओं को निशाना बना रही है।यह सब भाजपा की कांग्रेस के नेताओं के प्रति उनकी बौखलाहट है।कांग्रेस इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। संजय निरुपम ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी को ईडी के सम्मन को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि असल मे राहुल गांधी भाजपा को बहुत बड़ी चुनौती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान से भाजपा बोखलाहट में है।देश की गम्भीर समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा लोगों को भ्रमित करती रही है।उन्होंने कहा कि 1 वे 2 जून को उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में जब देश जोड़ो पदयात्रा का फैसला हुआ तो उसके दूसरे दिन ही उनके नेताओं को ईडी के सम्मन आना पूरी तरह उनके नेताओं के खिलाफ एक राजनीतिक षडयंत्र है। निरुपम ने कहा कि केंद्र सरकार देश मे ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।जब भी देश मे चुनाव का समय आता है तो नेताओं या उनके करीबियों के घर इनकी छापा मारी शुरू हो जाती है।उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में ईडी ने 11000 से अधिक मामलें रजिस्टर्ड किये और केवल 7,8 मामलों में ही दोषी पाए गए। संजय निरुपम ने कहा कि आज देश मे भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है।देश में धर्म के नाम पर हिंसा हो रही है।देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ता जा रहा है।उन्होंने कहा कि अपनी विफ़ललताओं को छुपाने के लिये लोगों में उलजुलूल बाते कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने में लगी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश भर में कल 13 जून को कांग्रेस ईडी कार्यलयों के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -