- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के हर वर्ग को जहाँ आत्मनिर्भर किया जा रहा है, वहीँ दूसरी ओर कमज़ोर वर्गों को भी सशक्त किया जा रहा है | केंद्र एवं प्रदेश सरकार के इसी प्रयास को प्रदेश के हर जनमानस तक पहुँचाने के लिए जनभागीदारी से सुशासन नामक हिमाचल का महाक्विज़ आयोजित किया जा रहा है | इस अभियान का शुभारम्भ 11 मई, 2022 को माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा शिमला से किया गया है | इस महा क्विज़ के अंतर्गत 8 थीम – 8 विभाग – 8 क्विज़ किये जा रहे हैं | ‘‘जनभागीदारी से सुशासन’’ हिमाचल का महा-क्विज जिसका उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के बारे में प्रदेश के आमजन को जागरूक करना है। इस क्विज के माध्यम से जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी हो सकेगी और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी काफी आसानी होगी। ‘‘जनभागीदारी से सुशासन’’ हिमाचल का महा-क्विज श्रृंखला में विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तरी शुरू होगी। बता दें कि प्रश्नोत्तरी 2 भाषाओं, हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी। आज दिनांक 28-06-2022 को डॉ० यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, सोलन से इस महाक्विज़ का 5वां राउंड जिसमें स्वास्थ्य विभाग का थीम स्वस्थ हिमाचल समृद्ध हिमाचल का शुभारम्भ स्वास्थ्य मंत्री डॉ० राजीव सैज़ल द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के मिशन निदेशक हेमराज बैरवा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजन उप्पल, कुमारी शीला पूर्व जिला परिषद् अध्यक्षा, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ० प्रवीण व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की | माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ घर द्वार पर पहुँचाने के लिए प्रयासरत है | आयुष्मान भारत के अंतर्गत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना एवं राज्य निर्धारित हिम केयर योजना के माध्यम से करीब 6.15 लाख परिवारों का पंजीकरण किया गया है | यह क्विज केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित है। क्विज का आयोजन प्रदेश सरकार के वेब पोर्टल ‘‘माईगव हिमाचल’’ पर होगा। क्विज में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को माईगव हिमाचल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। माईगव पोर्टल पर पंजीकरण करवाना काफी सरल है। इसके लिए प्रतिभागी का अपना ईमेल अकाउंट और मोबाइल नंबर होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद माईगव पोर्टल के होम पेज पर क्विज से संबंधित बैनर होगा उस पर क्लिक करके क्विज से संबंधित पेज ओपन होगा। क्विज पर सरकार की योजनाओं से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे तथा उनके सही जवाब पर क्लिक करना होगा। इस क्विज में 8 राडंड होंगे, प्रत्येक राउंड में अव्वल प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 1-1 हजार रुपए की नकद इनाम राशि भेंट की जाएगी। 8 राउंड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान रहने वालों को क्रमशः 51,000 रुपए, 21,000 रुपए, 11,000 रुपए बतौर इनाम राशि भेंट की जाएगी। हिमाचल का महा-क्विज’ के अंतर्गत “स्वस्थ हिमाचल समृद्ध हिमाचल” विषय पर 28 जून 2022 से 12 जुलाई, 2022 तक होगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -