- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी ने प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठनों से एकजुट होकर चार उप चुनावों में उतरने को कहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अग्रणी संगठनों की चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रदेश में होने जा रहें इन उप चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरना है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठनों की एक सयुंक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए दत्त ने कहा कि प्रदेश में होने वाले यह उप चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की पहली परीक्षा होगी।इसमें सभी को सफल होना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने फ्रंटल सगंठनों के प्रमुखों का आह्वान किया की उन्हें अपने सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए चुनाव प्रचार में उतरना है। बैठक में कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी,कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर,इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा,एनएसयूआई के अध्यक्ष छतर सिंह मौजूद थे। बैठक में प्रदेश में होने जा रहे चार उप चुनावों बारे विस्तार पूर्वक चर्चा के साथ चुनावी रणनीति पर भी आपसी विचार किया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -