- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! आम आदमी पार्टी की 25 दिन से चल रही बदलाव यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हो गया है इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने 68 विधानसभा क्षेत्रों के 12 जिलो को पूरा कवर कर लिया है। लगभग 8100 गावों में ये बदलाव यात्रा गई है। जिसमे 136 बड़े रोड़ शो हुए है और 9642 किलोमीटर क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा करके घर-घर जाकर प्रदेश की समस्याओं को सुना और उनसे जनसंवाद किया है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने अपनी पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जन जन की बात सुनती है मन की बात अन्य पार्टियां बताती हैं। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र शिमला, सोलन, सिरमौर के सिलाई होते हुए यह ने परिवर्तन यात्रा निकाली गई और आम जनमानस की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि ऊपरी शिमला में सेब के स्टोरेज की बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेब का समर्थन मूल्य मिट्टी के भाव का है। ऊपरी क्षेत्र के लोगों ने कहा कि किस किसम की खाद डालनी चाहिए। किस किस्म के पौधों को लगाए जाए किसी भी तरह की कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। और न ही कोई विशेषज्ञ है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र में 10 -10 दिनों तक पानी नहीं आता। चौपाल, शिलाई और पश्चाद के क्षेत्रों में तो सड़के इतनी खराब है कि यह मालूम नहीं पड़ता कि सड़क गड्ढे में है कि गड्ढे में सड़क है। वही आगे मंडी जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भगवंत सिंह ने बताया कि मंडी क्षेत्र पांगी भरमौर से शुरू होता है और उदयपुर से पांगी तक कच्ची सड़क है। उन्होंने आगे बताया कि सड़कों पर लोग सुबह से खड़े हो जाते हैं और बसों का कोई मालूम नहीं कि कब आएगी। उन्होंने आम जनता से पूछा तो जनता ने जवाब दिया कि यहां बसों की कोई समय सारणी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि करसोग आनी में सेब बाजार में आने के लिए बिल्कुल तैयार है लेकिन सड़कों की हालत बहुत खस्ता है। करसोग, सरकाघाट और पूह में पानी की गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और प्रदेश में देव कार्य पैदल यात्रा से किए जाते हैं देवी देवता पैदल ही इधर से उधर जाते हैं। लेकिन रास्ते में बिजली की तारे इतनी नजदीक है कि कभी भी दुर्घटना घट सकती है। बिजली विभाग उन नंगी तारों की कोई सुधार नही ले रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कुल्लू क्षेत्र के बंजार की महिलाओं ने हमसे अपनी समस्याएं सांझा की। उन्होंने कहा कि यहां सरकारी स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है। हम गरीब लोग प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ा नहीं सकते इसलिए केवल सरकारी स्कूलों का ही आसरा है। उन्होंने आगे कहा कि मजे की बात यह है कि शिक्षा मंत्री भी इसी हल्के से हैं लेकिन शिक्षक ना होने की वजह से गरीबों के बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह प्रदेश की संसदीय क्षेत्र कांगड़ा में भी केजी पराशर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का दौरा दिया उन्होंने कहा कि 27 जून से जसवां प्रागपुर से हमने समस्याओं को सुनने की परिवर्तन यात्रा शुरू की थी चिंतपूर्णी के गांव गांव से घूमते हुए बिलासपुर के श्री नैना देवी जी तक यह बदलाव यात्रा पूरी की गई। उन्होने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं। और कहा कि बरसात के मौसम में स्कूलों की छतें टपक रही है स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि एक बाप के बेटे की मृत्यु हो गई और उसका मृत शरीर का 2 दिन तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। वही ऊना में चीनी की मील प्रस्तावित है लेकिन आज तक वह मील लग ना पाई। इसी तरह बिलासपुर की नैना देवी में हेलीपैड प्रस्तावित है लेकिन आज तक कोई कार्य ना हो पाया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार मेरे केवल 10 सवालों के जवाब दे दें। सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था मे कब सुधार आएगा। 2000 हजार से ज्यादा स्कूल बंद होने के कगार पर हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं है केवल एक-एक शिक्षक स्कूल चला रहा है। 2. स्वास्थ्य के नाम पर स्थिति स्पष्ट करें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नहीं है दवाइयां नहीं है यह कब तक उपलब्ध हो पाएगी। 3. हिमाचल प्रदेश पर्यटन नगरी है। डेट एंड प्रेरकों के लिए किसी भी तरह की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। पर्यटक के नाम पर आगामी रणनीति कैसी रहेगी। 4. प्रदेश में सेब सीजन चरम सीमा पर है। सड़कों की व्यवस्था कब तक सुधर पाएगी। लिंक रोड कब पक्के किए जाएंगे। 5. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब दिल्ली राजधानी में रोजाना पानी मिल सकता है। हिमाचल में तो हजारों नाले सैकड़ों झरने हैं। प्रदेश में रोजाना पानी क्यों नहीं मुहैया कराया जा सकता। 6. प्रदेश सरकार रोजगार की स्थिति स्पष्ट करें प्रदेश में 14 लाख से ज्यादा बेरोजगार पंजीकृत हैं। इन्हें रोजगार कैसे मिल पाएगा। 7. जिला कांगड़ा के धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी को केंपस कब तक मिलेगा। 8. प्रदेश में घोषित फोरलेन कब तक बन पाएंगे। 9. प्रदेश में आवारा पशुओं से लोग काफी दुखी हैं सड़कों पर आवारा पशु ज्यादा मात्रा में घूमते रहते हैं। जयराम सरकार यह तय करें कि इन आवारा पशुओं के लिए क्या व्यवस्था की गई है। 10. इसी तरह किसानों के लिए उचित मंडियों का इंतजाम, वह बागवानों के लिए कब तक विशेषज्ञ उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि वह यह बता सके कि कितनी खाद डाली जा सके उचित पौधे किस किस्म के लगाए जाएं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -