- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ,03 जनवरी ! शिमला 5 जनवरी को हिमाचल दौरे पर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,तीन राज्यों में हुई जीत मनाएंगे जश्न,सोलन-शिमला में होगा नड्डा का अभिनंदन समारोह,हिमाचल भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे लोकसभा चुनावों को लेकर बनाएंगे रणनीति -राजीव बिंदल तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव की जीत को भाजपा भुनाने में लग गई है और लोकसभा चुनावों के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 जनवरी को हिमाचल दौरे पर आएंगे और जीत का जश्न मनाने के साथ साथ प्रदेश भाजपा कमेटी कमेटी की बैठक कर लोकसभा चुनावों में हिमाचल की चारों सीटों पर जीत की रणनीति बनायेगे। शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 5 जनवरी को हिमाचल आ रहे हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता तीन राज्यों में हुई जीत के लिए उनका अभिनंदन करेंगे। भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रांतों के चुनाव में नड्डा की अध्यक्षता में व पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत दर्ज की है। शिमला संसदीय क्षेत्र के लोग सोलन व शिमला में जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे। इसी दिन पांच जनवरी सांय काल 6ः00 बजे भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कोर ग्रुप की बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे और लोकसभा चुनावों का खाका तैयार किया जाएगा।
शिमला ,03 जनवरी ! शिमला 5 जनवरी को हिमाचल दौरे पर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,तीन राज्यों में हुई जीत मनाएंगे जश्न,सोलन-शिमला में होगा नड्डा का अभिनंदन समारोह,हिमाचल भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे लोकसभा चुनावों को लेकर बनाएंगे रणनीति -राजीव बिंदल
तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव की जीत को भाजपा भुनाने में लग गई है और लोकसभा चुनावों के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 जनवरी को हिमाचल दौरे पर आएंगे और जीत का जश्न मनाने के साथ साथ प्रदेश भाजपा कमेटी कमेटी की बैठक कर लोकसभा चुनावों में हिमाचल की चारों सीटों पर जीत की रणनीति बनायेगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 5 जनवरी को हिमाचल आ रहे हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता तीन राज्यों में हुई जीत के लिए उनका अभिनंदन करेंगे। भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रांतों के चुनाव में नड्डा की अध्यक्षता में व पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत दर्ज की है। शिमला संसदीय क्षेत्र के लोग सोलन व शिमला में जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे। इसी दिन पांच जनवरी सांय काल 6ः00 बजे भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कोर ग्रुप की बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे और लोकसभा चुनावों का खाका तैयार किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -