- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! ड्रोप रोवाल एक भारतीय आधुनिक खेल है जिसकी शुरुआत 2008 को हरियाणा रोहतक से की गई। यह खेल हिमाचल में 2013 से हिमाचल ड्रोप रोवाल संघ द्वारा चलाया जा रहा है। ड्रोप रोवाल की आठवीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नेरवा पब्लिक स्कूल में 12 नबम्बर से 14 नबम्बर 2021 तक किया जाएगा। इसमें लगभग 10 जिले के 400 से अधिक बालक और बालिकाएं भाग लेंगी। यह खेल सस्ते उपकरण और छोटे मैदान पर खेले जाने वाला विश्व का अनोखा भारतीय आधुनिक खेल है। हिमाचल जैसे छोटे राज्य में इस खेल के प्रसार की अपार संभावनाएं हैं। इस खेल को विश्व के 20 से अधिक देश खेलते हैं भारत में 25 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेश में इसे खेला जाता है। इस खेल का आजकल नेरवा में प्रशिक्षण चल रहा है जिसमें खिलाड़ियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -