- विज्ञापन (Article Top Ad) -
लाहौल ! जनजातीय जिला लाहौल घाटी के उदयपुर मंडल के अन्तर्गत आने वाली 1 करोड़ 90 लाख की लागत से बने पिमल पुल का उद्घघाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री डाक्टर राम लाल मारकंडे ने किया। इस पुल के बन जाने से त्रिलोकनाथ , हिंसा, पिमल, शकोली, छातिंग नेबूल और खिनाऊ गांव के लिए फायदा हो रहा है। आज इस पुल से सात गांव के लोगों को फायदा हो रहा है। सात गांव के लोगों की बरसों की मांग तकनीकी शिक्षा मंत्री डाक्टर राम लाल मारकंडे के बदौलत पूरी हुई है। पिमल गांव के जीवन कुमार शकोली पंचायत की प्रधान संतोष कुमारी, दिनेश, विमला देवी, देवन्ती देवी कुसुम और प्रिया देवी व समस्त महिला मंडलों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री डाक्टर राम लाल मारकंडे का धन्यवाद किया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -