- विज्ञापन (Article Top Ad) -
लाहौल , 10 नवम्बर [ रंजीत लाहौली ] ! जनजातीय जिला लाहौल स्पिति के काजा में विधानसभा चुनाव को लेकर वीरवार को पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों के साथ मतदान केंद्रों को रवाना हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी पोलिंग पार्टियों को जानकारी दी। 29 पोलिंग स्टेशन पर 29 पोलिंग पार्टियां भेजी गई। जबकि 8 पोलिंग पार्टियां रिर्जव में रहेंगी। सभी पोलिंग पार्टियों को सामान्य सामग्री भी वितरित की गई। 11 नंवबर को सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पोलिंग बूथों का गठन करेगी। इस बार स्पिति खंड में कुल 8247 मतदाता है जिनमें 4007 पुरूष और 4239 महिला मतदाता है। सबसे अधिक मतदाता काजा मतदान केंद्र में है जिनमें मतदाताओं की सख्या 811 है। जबकि विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग में सबसे कम मतदाता 52 है। वहीं क्यूलिग में महिला पोलिंग स्टेशन बनाया गया जहां पर सारी पोलिंग पार्टी में महिला कर्मचारी नियुक्त किए गए है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
लाहौल , 10 नवम्बर [ रंजीत लाहौली ] ! जनजातीय जिला लाहौल स्पिति के काजा में विधानसभा चुनाव को लेकर वीरवार को पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों के साथ मतदान केंद्रों को रवाना हुई।
सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी पोलिंग पार्टियों को जानकारी दी। 29 पोलिंग स्टेशन पर 29 पोलिंग पार्टियां भेजी गई। जबकि 8 पोलिंग पार्टियां रिर्जव में रहेंगी। सभी पोलिंग पार्टियों को सामान्य सामग्री भी वितरित की गई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
11 नंवबर को सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पोलिंग बूथों का गठन करेगी। इस बार स्पिति खंड में कुल 8247 मतदाता है जिनमें 4007 पुरूष और 4239 महिला मतदाता है। सबसे अधिक मतदाता काजा मतदान केंद्र में है जिनमें मतदाताओं की सख्या 811 है। जबकि विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग में सबसे कम मतदाता 52 है। वहीं क्यूलिग में महिला पोलिंग स्टेशन बनाया गया जहां पर सारी पोलिंग पार्टी में महिला कर्मचारी नियुक्त किए गए है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -