- विज्ञापन (Article Top Ad) -
लाहौल , 06 नवम्बर [ रंजीत लाहोली ] ! जनजातीय जिला लाहौल घाटी के उदयपुर में पूर्व केंद्रीय आनन्द शर्मा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी भाजपा की ही टीम है जो चुनाव में सिर्फ वोट खराब करने के लिए आती है। हिमाचल में इनकी एक सीट भी नही आएगी। आनन्द शर्मा लाहौल स्पीति के उदयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर की चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का आजादी हिंद भारत की बुनियाद रखने में अहम योगदान रहा है। पंडित जवाहर लाल नेहरू की सोच की बदौलत आज देश परमाणु शक्ति बना। इंदिरा गांधी देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्रांति लाई तो राजीव गांधी आईटी, उद्योग की क्रांति लाए। भाजपा के लोग कहते है कि कांग्रेस ने कुछ नही किया। लेकिन कांग्रेस की बदौलत ही देश इस मुकाम पर पहुंचा। इस चुनाव में डबल इंजन की सरकार की जवाबदेही तय होना जरूरी है। 2014 में उन्होंने दो करोड़ रोजगार का वादा किया था। जबकि आज देश मे भयंकर बेरोजगारी है। देश में लाखों युवा बेरोजगार है। आज अर्थव्यवस्था टूट रही है। रुपये का भाव गिर रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी बात कहने से सच्चाई नहीं छुपती। इसका जवाब सरकार को देना है। उन्होने कहा कि लाहौल में रोजगार पैदा हो सकता है बस साधन बढ़ाने की जरूरत है। प्रोजेक्ट भी बन सकते है साथ ही पर्यटन की भी अपार संभावनांए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चीजों को प्राथमिकता देगी। हैंडलूम के उत्पादों को बढाने की जरूरत है। कांग्रेस ने गारंटी दी है कि रोजगार पैदा करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में नोकरियों खाली क्यों है। ओ पी एस भाजपा नहीं दे पा रही। जहां कांग्रेस की सरकार है वहां ओपीएस दिया है। हिमाचल में भी सरकार बनने पर यही होगा। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जितना विकास लाहौल स्पीति का हुआ है इतना विकास किसी भी सरकार में घाटी में नहीं हो पाया है। रवि ठाकुर ने कहा कि वे आनंद शर्मा का लाहुल पहुंचने पर स्वागत करते हैं और उनका अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि वे उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि विधानसभा चुनाव में लाहौल स्पीति से कांग्रेस की सीट जीत कर शीर्ष नेतृत्व की झोली में डालेंगे। इस अवसर पर खराब मौसम के बीच भी सैकड़ों कार्यकर्ता उदयपुर में जनसभा स्थल पर डटे रहे। इस अवसर पर कैप्टन रविना ठाकुर भी विशेष तौर पर मौजूद रही।
लाहौल , 06 नवम्बर [ रंजीत लाहोली ] ! जनजातीय जिला लाहौल घाटी के उदयपुर में पूर्व केंद्रीय आनन्द शर्मा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी भाजपा की ही टीम है जो चुनाव में सिर्फ वोट खराब करने के लिए आती है। हिमाचल में इनकी एक सीट भी नही आएगी। आनन्द शर्मा लाहौल स्पीति के उदयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर की चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का आजादी हिंद भारत की बुनियाद रखने में अहम योगदान रहा है। पंडित जवाहर लाल नेहरू की सोच की बदौलत आज देश परमाणु शक्ति बना।
इंदिरा गांधी देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्रांति लाई तो राजीव गांधी आईटी, उद्योग की क्रांति लाए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
भाजपा के लोग कहते है कि कांग्रेस ने कुछ नही किया। लेकिन कांग्रेस की बदौलत ही देश इस मुकाम पर पहुंचा। इस चुनाव में डबल इंजन की सरकार की जवाबदेही तय होना जरूरी है। 2014 में उन्होंने दो करोड़ रोजगार का वादा किया था। जबकि आज देश मे भयंकर बेरोजगारी है। देश में लाखों युवा बेरोजगार है।
आज अर्थव्यवस्था टूट रही है। रुपये का भाव गिर रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी बात कहने से सच्चाई नहीं छुपती। इसका जवाब सरकार को देना है। उन्होने कहा कि लाहौल में रोजगार पैदा हो सकता है बस साधन बढ़ाने की जरूरत है। प्रोजेक्ट भी बन सकते है साथ ही पर्यटन की भी अपार संभावनांए है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चीजों को प्राथमिकता देगी। हैंडलूम के उत्पादों को बढाने की जरूरत है। कांग्रेस ने गारंटी दी है कि रोजगार पैदा करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में नोकरियों खाली क्यों है। ओ पी एस भाजपा नहीं दे पा रही। जहां कांग्रेस की सरकार है वहां ओपीएस दिया है। हिमाचल में भी सरकार बनने पर यही होगा।
उधर, कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जितना विकास लाहौल स्पीति का हुआ है इतना विकास किसी भी सरकार में घाटी में नहीं हो पाया है। रवि ठाकुर ने कहा कि वे आनंद शर्मा का लाहुल पहुंचने पर स्वागत करते हैं और उनका अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि वे उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि विधानसभा चुनाव में लाहौल स्पीति से कांग्रेस की सीट जीत कर शीर्ष नेतृत्व की झोली में डालेंगे।
इस अवसर पर खराब मौसम के बीच भी सैकड़ों कार्यकर्ता उदयपुर में जनसभा स्थल पर डटे रहे। इस अवसर पर कैप्टन रविना ठाकुर भी विशेष तौर पर मौजूद रही।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -