- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार और इकोनोमिक टाइम्स, नई दिल्ली के डिप्टी एडिटर (फीचर) चंचल पाल चैहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह हिन्दुस्तान टाइम्स के राष्ट्रीय संपादक चेतन चैहान के भाई थे। चंचल पाल चैहान जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र के निवासी थे। चंचल पाल चैहान ने हिन्दुस्तान टाइम्स और द इंडियन एक्सप्रेस के लिए शिमला और चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं देने के उपरांत दिल्ली में भी विभिन्न मीडिया संगठनों के साथ कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंचल पाल चैहान के निधन से राज्य ने एक अनुभवी और उत्कृष्ट पत्रकार खोया है। उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार और इकोनोमिक टाइम्स, नई दिल्ली के डिप्टी एडिटर (फीचर) चंचल पाल चैहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह हिन्दुस्तान टाइम्स के राष्ट्रीय संपादक चेतन चैहान के भाई थे। चंचल पाल चैहान जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र के निवासी थे।
चंचल पाल चैहान ने हिन्दुस्तान टाइम्स और द इंडियन एक्सप्रेस के लिए शिमला और चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं देने के उपरांत दिल्ली में भी विभिन्न मीडिया संगठनों के साथ कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंचल पाल चैहान के निधन से राज्य ने एक अनुभवी और उत्कृष्ट पत्रकार खोया है। उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -