- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी ! पूर्व कांग्रेस सरकारों ने 50 वर्षों में केवल धर्मशाला में नगर निगम का गठन किया जबकि भाजपा ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए तीन नगर निगमों पालमपुर, सोलन और मण्डी का गठन किया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज मंडी शहर के बगला, दौहन्दी, खलियार, मंगवाई, थनेहड़ा और सन्यारड में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष मंे आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश में 412 नई पंचायतों का गठन किया ताकि लोकतंत्र के महत्वपूर्ण संस्थानों की विकास में अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक रिकाॅर्ड है क्योंकि इससे पहले राज्य में इतनी बड़ी संख्या में पंचायतों का गठन नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि मंडी राज्य का तेजी से उभरता शहर है और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शहर के विकास में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी बल्कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त धन भी उपलब्ध होगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि अगले पांच सालों तक इन नगर निगमों के निवासियों से कर नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के तहत लाए गए गांवों के किसानों की भूमि और अन्य राजस्व अधिकार बरकरार रहेंगे। कांग्रेस के नेता कर और अन्य मुद्दों के नाम पर अफवाहें फैलाकर नए नगर निगमों के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीवरेज, पानी की आपूर्ति, पार्किंग, भूमिगत केबल और बिजली लाइनों जैसी बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के अलावा, नगर निगम इन शहरों को प्रमुख पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना क्रियान्वित की जाएगी, जिसके तहत मनरेगा की तर्ज पर शहरी गरीबों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उन ग्रामीण गरीबों की मदद करने में यह सहायक सिद्ध होगा जो वर्तमान में मनरेगा से लाभान्वित हो रहे हैं क्योंकि अब नगर निगम में शामिल होने के बाद वह मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता आधारहीन मुद्दों पर प्रदेश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। परन्तु इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि लोग कांग्रेस नेताओं के नापाक इरादों से भली-भांति परिचित हैं। इन नगर निगमों के लोग कांग्रेस को करारा जवाब देंगे और भाजपा चारों निगमों में भारी अन्तर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कोरोना महामारी जैसे संवेदनशील मुद्दों का राजनीतिकरण किया। प्रदेश सरकार लाॅकडाउन के कारण देश के अन्य भागों में फंसे 2 लाख 50 हजार प्रदेशवासियों को वापिस लाई, किन्तु कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की और कहा कि सरकार राज्य में कोरोना ला रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस नेताओं के दोहरे चेहरे को प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से इन वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों को वोट और समर्थन देने का आग्रह किया। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक कर्नल इंद्र सिंह, राकेश जमवाल, विनोद कुमार, जवाहर ठाकुर, हीरा लाल, इंद्र सिंह गांधी, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर इस अवसर पर उपस्थित थे।
मंडी ! पूर्व कांग्रेस सरकारों ने 50 वर्षों में केवल धर्मशाला में नगर निगम का गठन किया जबकि भाजपा ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए तीन नगर निगमों पालमपुर, सोलन और मण्डी का गठन किया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज मंडी शहर के बगला, दौहन्दी, खलियार, मंगवाई, थनेहड़ा और सन्यारड में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष मंे आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश में 412 नई पंचायतों का गठन किया ताकि लोकतंत्र के महत्वपूर्ण संस्थानों की विकास में अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक रिकाॅर्ड है क्योंकि इससे पहले राज्य में इतनी बड़ी संख्या में पंचायतों का गठन नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि मंडी राज्य का तेजी से उभरता शहर है और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शहर के विकास में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी बल्कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त धन भी उपलब्ध होगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि अगले पांच सालों तक इन नगर निगमों के निवासियों से कर नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के तहत लाए गए गांवों के किसानों की भूमि और अन्य राजस्व अधिकार बरकरार रहेंगे। कांग्रेस के नेता कर और अन्य मुद्दों के नाम पर अफवाहें फैलाकर नए नगर निगमों के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीवरेज, पानी की आपूर्ति, पार्किंग, भूमिगत केबल और बिजली लाइनों जैसी बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के अलावा, नगर निगम इन शहरों को प्रमुख पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना क्रियान्वित की जाएगी, जिसके तहत मनरेगा की तर्ज पर शहरी गरीबों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उन ग्रामीण गरीबों की मदद करने में यह सहायक सिद्ध होगा जो वर्तमान में मनरेगा से लाभान्वित हो रहे हैं क्योंकि अब नगर निगम में शामिल होने के बाद वह मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता आधारहीन मुद्दों पर प्रदेश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। परन्तु इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि लोग कांग्रेस नेताओं के नापाक इरादों से भली-भांति परिचित हैं। इन नगर निगमों के लोग कांग्रेस को करारा जवाब देंगे और भाजपा चारों निगमों में भारी अन्तर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कोरोना महामारी जैसे संवेदनशील मुद्दों का राजनीतिकरण किया। प्रदेश सरकार लाॅकडाउन के कारण देश के अन्य भागों में फंसे 2 लाख 50 हजार प्रदेशवासियों को वापिस लाई, किन्तु कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की और कहा कि सरकार राज्य में कोरोना ला रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस नेताओं के दोहरे चेहरे को प्रदर्शित करता है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से इन वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों को वोट और समर्थन देने का आग्रह किया।
जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक कर्नल इंद्र सिंह, राकेश जमवाल, विनोद कुमार, जवाहर ठाकुर, हीरा लाल, इंद्र सिंह गांधी, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर इस अवसर पर उपस्थित थे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -