- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी ! भारतीय वुशू संघ और हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के द्वारा आयोजित 22वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता का खिताब मणिपुर व हरियाणा राज्य के नाम रहा है। वुशू गेम के तालू इवेंट में मणिपुर ने सबसे अधिक 58 मेडल अर्जित किए हैं। इसमें मणिपुर राज्य की टीम ने 31 गोल्ड, 19 सिल्वर और आठ कांस्य पदक जीते हैं। इस इवेंट में दूसरे स्थान पर दिल्ली और तीसरे स्थान पर तमिलनाडू रहा है। जबकि सांशू इवेंट में पहले स्थान पर हरियाणा, दूसरे स्थान पर उतर प्रदेश और तीसरे स्थान राजस्थान रहा है। वहीं सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैंपियन टीम मणिपुर राज्य बनी है। मणिपुर राज्य के खिलाडिय़ों ने समस्त इवेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सबसे अधिक मेडल हासिल किए हैं। इसके अलावा स्पर्धा के इवेंट ग्रुप में मणिपुर ने गोल्ड, मध्यप्रदेश ने सिल्वर और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर ने कांस्य पदक हासिल किया है। वहीं 21 किलोग्राम के भार में हिमाचल प्रदेश के शिवांश ने रजत पदक जीता है। 22वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को मंडी के पड्डल मैदान में संपन्न हो गई। समापन समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने की । इस अवसर पर अपने संबोधन में जतिन लाल ने कहा कि वुशू खेल शारीरिक क्षमता को बेहतर करने के साथ साथ संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने में सहायक है। वुशू न केवल एक खेल है, अपितू आज के दौर की जरूरत भी है । इस दौरान मुख्यातिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि इस खेल के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है, लेकिन वर्तमान दौर में देश की युवा पीढ़ी को यह कला सीखनी चाहिए । उन्होंने कहा कि आज राज्य की युवा पीढ़ी इस खेल को अपनाकर प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में भाग ले रही है। जिसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश वुशू संघ की सराहना की । इस मौके उन्होंने विजेताओं को पदक भी वितरित किए। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के महासचिव पीएन आजाद ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए बताया कि पांच दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 1300 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता ने सांशू औरा तालू इवेंट में अलग-अलग वर्ग के मैच हुए। इस अवसर पर भारतीय वुशू संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहेल अहमद, हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के अध्यक्ष शिव पाल मनहंस, भारतीय वुशू संघ के उत्तरी क्षेत्र के समन्वयक सुदर्शन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । 21 किलोग्राम में राजस्थान के चितराकेश सक्सेना ने गोल्ड, हिमाचल प्रदेश के शिवांश ने सिल्वर, केरला के नवीन कृष्णा और ओडिसा के सयोन ने कांस्य पदक, 24 किलोग्राम के भार में हरियाणा के जतिन ने गोल्ड, असम के जिशान ने सिल्वर मेडल, राजस्थान के अद्वित्य और ओडिसा के पपू मूंडा ने कांस्य पदक, 27 किलोग्राम के भार में मणिपुर के केनेनॉवी ने गोल्ड, महाराष्ट्र के सत्याजीत ने सिल्वर, ओडिशा और केरला ने कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा 30 किलोग्राम भार में मणिपुर ने गोल्ड, हरियाणा ने सिल्वर, जम्मू व कश्मीर व राजस्थान ने कांस्य पदक, 33 किलोग्राम भार में हरियाणा ने नवीन ने गोल्ड, ओडिशा ने सिल्वर और झारखंड व मणिपुर ने कांस्य पदक, 36 किलोगा्रम भार में हरियाणा गोल्ड, असम सिल्वर और महाराष्ट्र व मणिपुर ने कांस्य पदक अर्जित किए हैं। जबकि 39 किलोग्राम भार में हरियाणा ने गोल्ड मेडल, उतर प्रदेश ने सिल्वर, जम्मू एंड कश्मीर व ओडिशा ने कांस्य पदक, 42 किलोग्राम भार में हरियाणा ने गोल्ड, असम ने सिल्वर और दिल्ली व अरुणाचल प्रदेश ने कांस्य पदक अर्जित किया है। इसके अलावा 45 से 60 किलोग्राम भार में प्रत्येक राज्यों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करने पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -