
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर ,15 फरवरी ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि डोहकेश्वर धाम के निर्माण से जहा आस्था, संस्कृति और धरोहर का पोषण होगा वहीं धार्मिक पर्यटन और आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेगी। राज्यपाल ने आज बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में डोहकेश्वर धाम में 36 देवी-देवताओं की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया। उन्होंने दो वर्षों की कम अवधि में बन कर तैयार हुए लोकेश्वर धाम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि यह सब के लिये खुशी की बात है कि यहां एक ही स्थान पर अनेक देवी-देवताओं के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध के निर्माण के कारण यह क्षेत्र भी उजड़ गया था और मंदिर भी पानी में डूब गए थे। लेकिन, आज यहां पुनः निर्माण कार्य हो रहे हैं और मंदिर पुनर्स्थापित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प से आज अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ जैसे हमारे आस्था और संस्कृति के प्रतीक केंद्रों का पुनरूद्धार हुआ है, जो किसी ने नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि देश को "मंदिर कल्चर" वाला प्रधानमंत्री मिल गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के निर्माण से उत्तर प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जी.डी. पी. मंदिर निर्माण से बढ़ सकती है तो, कुल्लू के दशहरे में 500 से अधिक देवता आते हैं। अगर, हिमाचल के लोग तय करें तो इसकी जीडीपी क्यों नहीं बढ़ सकती है। हिमाचल देवभूमि है और यहां के लोगों को भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्रयास करने चाहिये। राज्यपाल ने कहा कि डोहकेश्वर धाम में हर व्यक्ति को योगदान देकर इस स्थान को अद्वितीय बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस स्थान का प्रचार प्रसार भी होना जिससे यहां की दिव्यता और बढ़ जाएंगे।उन्होंने कहा कि यह इस्वर की इच्छा थी कि मैं यहां आया और इस पावन स्थल पर डोहकेश्वर धाम का लोकार्पण किया।मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह स्थान भी धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा और लोग दूर दूर से यहां आएंगे। इस अवसर पर, राज्यपाल ने प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हम एक व्यक्ति को भी नशे से दूर कर सकेंगे तो बहुत बड़ी बात होगी। उन्होंने लोगों से गांव में नशामुक्ति के लिये अभियान चलाने का आग्रह किया तथा कहा कि ऐसा करने से देवभूम की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।
बिलासपुर ,15 फरवरी ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि डोहकेश्वर धाम के निर्माण से जहा आस्था, संस्कृति और धरोहर का पोषण होगा वहीं धार्मिक पर्यटन और आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेगी।
राज्यपाल ने आज बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में डोहकेश्वर धाम में 36 देवी-देवताओं की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया। उन्होंने दो वर्षों की कम अवधि में बन कर तैयार हुए लोकेश्वर धाम का लोकार्पण किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि यह सब के लिये खुशी की बात है कि यहां एक ही स्थान पर अनेक देवी-देवताओं के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध के निर्माण के कारण यह क्षेत्र भी उजड़ गया था और मंदिर भी पानी में डूब गए थे।
लेकिन, आज यहां पुनः निर्माण कार्य हो रहे हैं और मंदिर पुनर्स्थापित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प से आज अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ जैसे हमारे आस्था और संस्कृति के प्रतीक केंद्रों का पुनरूद्धार हुआ है, जो किसी ने नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि देश को "मंदिर कल्चर" वाला प्रधानमंत्री मिल गया है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के निर्माण से उत्तर प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जी.डी. पी. मंदिर निर्माण से बढ़ सकती है तो, कुल्लू के दशहरे में 500 से अधिक देवता आते हैं। अगर, हिमाचल के लोग तय करें तो इसकी जीडीपी क्यों नहीं बढ़ सकती है। हिमाचल देवभूमि है और यहां के लोगों को भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्रयास करने चाहिये।
राज्यपाल ने कहा कि डोहकेश्वर धाम में हर व्यक्ति को योगदान देकर इस स्थान को अद्वितीय बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस स्थान का प्रचार प्रसार भी होना जिससे यहां की दिव्यता और बढ़ जाएंगे।उन्होंने कहा कि यह इस्वर की इच्छा थी कि मैं यहां आया और इस पावन स्थल पर डोहकेश्वर धाम का लोकार्पण किया।मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह स्थान भी धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा और लोग दूर दूर से यहां आएंगे।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हम एक व्यक्ति को भी नशे से दूर कर सकेंगे तो बहुत बड़ी बात होगी। उन्होंने लोगों से गांव में नशामुक्ति के लिये अभियान चलाने का आग्रह किया तथा कहा कि ऐसा करने से देवभूम की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -