
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर ! भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को भाजपा हर बूथ पर स्थापना दिवस मनाएगी। जिसके लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री घुमारवीं व भराड़ी में मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। गर्ग ने कहा कि घुमारवीं भाजपा ने बाबा साहब डॉ आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को एससी सम्मेलन का आयोजन करने का फैसला लिया था। लेकिन, अब यह सम्मेलन 10 अप्रैल को होगा। इस सम्मेलन में करीब एक हज़ार लोग भाग लेंगे। सम्मेलन में सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। गर्ग ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर को घुमारवीं से रिकॉर्ड तोड़ बढ़त दिलाने के लिए कार्यकर्ता अभी से फील्ड में जुट जाएं तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याण कारी नीतियों को जन जन तक पहुँचाए। गर्ग ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पांचवीं बार जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को रिकॉर्ड मतों की लीड दिलाने के लिए कमर कस लें। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री जोरावर सिंह व पंकज चंदेल, पुरषोत्तम शर्मा, कैप्टन सुरजीत, राम गोपाल, कर्म चंद चंदेल, कर्म सिंह, रमेश सांख्यान, सूबेदार नंद लाल, हेमराज शर्मा, जय कृष्ण शर्मा, बीना ठाकुर, प्रताप राव, इंदु शर्मा, लाल सिंह चौहान, अनीता शर्मा, चैन सिंह, देश राज शर्मा व लेख राम कौल सहित अन्य उपस्थित रहे।
बिलासपुर ! भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को भाजपा हर बूथ पर स्थापना दिवस मनाएगी। जिसके लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री घुमारवीं व भराड़ी में मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। गर्ग ने कहा कि घुमारवीं भाजपा ने बाबा साहब डॉ आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को एससी सम्मेलन का आयोजन करने का फैसला लिया था।
लेकिन, अब यह सम्मेलन 10 अप्रैल को होगा। इस सम्मेलन में करीब एक हज़ार लोग भाग लेंगे। सम्मेलन में सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। गर्ग ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर को घुमारवीं से रिकॉर्ड तोड़ बढ़त दिलाने के लिए कार्यकर्ता अभी से फील्ड में जुट जाएं तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याण कारी नीतियों को जन जन तक पहुँचाए। गर्ग ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पांचवीं बार जीत हासिल करेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को रिकॉर्ड मतों की लीड दिलाने के लिए कमर कस लें। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री जोरावर सिंह व पंकज चंदेल, पुरषोत्तम शर्मा, कैप्टन सुरजीत, राम गोपाल, कर्म चंद चंदेल, कर्म सिंह, रमेश सांख्यान, सूबेदार नंद लाल, हेमराज शर्मा, जय कृष्ण शर्मा, बीना ठाकुर, प्रताप राव, इंदु शर्मा, लाल सिंह चौहान, अनीता शर्मा, चैन सिंह, देश राज शर्मा व लेख राम कौल सहित अन्य उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -