
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर , 06 मार्च [ राकेश शर्मा ] ! पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा ने जहां महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं शुरू कर रखी है, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिलाओं के साथ छल पर छल कर रही है। कांग्रेस ने हिमाचल में चुनावों के दौरान सरकार बनते ही महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी दी थी। लेकिन, अब जब मुख्यमंत्री का सिंहासन हिल रहा है और लोकसभा चुनाव समीप आ रहे हैं तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु सरकार बनने के सवा साल बाद बिना बजट में पेश किए ही पहली अप्रैल से महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा कर एक बार फिर महिलाओं को छलने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने वाली घोषणा है। जिससे हिमाचल प्रदेश की जनता भली भांति जानती है। गर्ग बुधवार को घुमारवीं में भाजपा महिला मोर्चा के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा कपिल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लाइव देखा और उनका संबोधन सुना। इस दौरान महिलाओं ने मेहंदी से कमल के फूल तथा बीजेपी उकेरा। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं के साथ छल की राजनीति की है। जबकि इसके विपरीत केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित को उन्हें पहले से अधिक सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की सच्ची हितैषी है। महिलाएं जिस मान-सम्मान की हकदार हैं, वो उन्हें भाजपा की सरकार के समय में ही मिला। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में महिलाओं को नया उजाला मिला है। महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है महिलाएं अपने घर के चूल्हा चौका से अंतरिक्ष तक योगदान देने में सफल रही है और यही कारण है कि नारी शक्ति का आशीर्वाद हमेशा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहा है और इस बार नारी शक्ति का नारा है कि अबकी बार नरेंद्र मोदी सरकार और 400 के पार। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है पूरे विश्व में अपनी साख बनाई है यही कारण है कि आज देश की जनता उन्हें अपने परिवार का सदस्य मान रही है और खुद को मोदी के परिवार का सदस्य बता रही है।
बिलासपुर , 06 मार्च [ राकेश शर्मा ] ! पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा ने जहां महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं शुरू कर रखी है, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिलाओं के साथ छल पर छल कर रही है।
कांग्रेस ने हिमाचल में चुनावों के दौरान सरकार बनते ही महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी दी थी। लेकिन, अब जब मुख्यमंत्री का सिंहासन हिल रहा है और लोकसभा चुनाव समीप आ रहे हैं तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु सरकार बनने के सवा साल बाद बिना बजट में पेश किए ही पहली अप्रैल से महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा कर एक बार फिर महिलाओं को छलने का प्रयास कर रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मुख्यमंत्री का यह सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने वाली घोषणा है। जिससे हिमाचल प्रदेश की जनता भली भांति जानती है। गर्ग बुधवार को घुमारवीं में भाजपा महिला मोर्चा के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा कपिल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लाइव देखा और उनका संबोधन सुना।
इस दौरान महिलाओं ने मेहंदी से कमल के फूल तथा बीजेपी उकेरा। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं के साथ छल की राजनीति की है। जबकि इसके विपरीत केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित को उन्हें पहले से अधिक सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की सच्ची हितैषी है। महिलाएं जिस मान-सम्मान की हकदार हैं, वो उन्हें भाजपा की सरकार के समय में ही मिला।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में महिलाओं को नया उजाला मिला है। महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है महिलाएं अपने घर के चूल्हा चौका से अंतरिक्ष तक योगदान देने में सफल रही है और यही कारण है कि नारी शक्ति का आशीर्वाद हमेशा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहा है और इस बार नारी शक्ति का नारा है कि अबकी बार नरेंद्र मोदी सरकार और 400 के पार।
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है पूरे विश्व में अपनी साख बनाई है यही कारण है कि आज देश की जनता उन्हें अपने परिवार का सदस्य मान रही है और खुद को मोदी के परिवार का सदस्य बता रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -