- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर ! जिला में 30 सितम्बर 2022 तक 5वां राष्ट्रीय पोषण माह 2022 मनाया जायगा। जिसके अर्न्तगत महिला और स्वास्थ्य एवं बच्चा और शिक्षा पर मुख्य ध्यान देने के साथ पोषण माह को ग्राम पंचायतों के माध्यम से पोषण पंचायत के रूप में शुरू करना है। महीने भर चलने वाले इस आयोजन में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं, छह साल से कम उम्र के बच्चों और किशोर लड़कियों पर विशेष ध्यान देने के साथ संवेदीकरण अभियान, आउटरीच कार्यक्रमों, पहचान अभियान, शिविरों और मेलों के माध्यम से जमीनी स्तर पर पोषण के बारे में जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां की जायेंगी। यह जानकारी अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा ने दी। पंचायत स्तर पर संबंधित जिला पंचायती राज अधिकारियों एवं सीडीपीओ के मार्गदर्शन में स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जायेगा पोषण पंचायत समितियां आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम स्वास्थ्य और पोषण दिवस और अन्य प्रासंगिक प्लेटफार्मों के माध्यम से समस्या निवारण और सेवा वितरण को सक्षम करने के लिए क्षेत्रीय स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगी। सभी गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं व छह साल से कम उम्र के बच्चों और किशोरों को बुनियादी एकीकृत बाल विकास सेवाएं दी जागेगी। इसके आगनवाडी सेवाओं और अच्छे स्वास्थ्य प्रथाओं पर जागरूकता अभियान भी आयोजित किए जाएंगे। अधिक लाभार्थियों को आगनवाड़ी सेवाओं के दायरे में लाने के लिए विकास माप अभियान चलाया जाएगा। स्वस्थ बालक स्पर्धा के तहत आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, जिला पदाधिकारियों और एजेंसियों जैसे लायंस क्लब, रोटरी क्लब आदि की मदद से विकास मापन अभियान चलाए जाएंगे। एनीमिया जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर विशेष रूप से किशोरों के लिए आगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, आगनबाडी केन्द्रों में या उसके निकट पोषक उद्यानों या पोषण वाटिका के लिए भी भूमि की पहचान की जाएगी। आंगनबाडी केन्द्रों पर महिलाओं के बीच वर्षा जल संरक्षण के महत्व और स्वस्थ मां और बच्चे के लिए पारंपरिक खाद्य पदार्थों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जन आंदोलन के लाइव और वास्तविक समय के प्रदर्शन को दिखाने के लिए एक ऑनलाइन डैशबोर्ड तैयार किया गया है और उसी के डेटा को ऑनलाइन फॉर्म और ऐप के माध्यम से दर्ज किया जाएगा। साथ ही सभी सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया जाता है की वो सामंजस्य स्थापित कर के सरकार के दिशानिर्देशानुसार पोषण माह का आयोजित करना सुनिश्चित करे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -