- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर ! जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए नेहरू युवा केन्द्र और जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में व्यापक जागरूकता अभियान विषय ‘कैच द रैन’ चलाया जा रहा है। ‘कैच द रैन’ विषय के साथ आरम्भ किए जा रहे अभियान का शुभारम्भ एडीसी तोरूल रवीश ने किया। उन्होंने बताया कि ‘कैच द रैन’ अभियान के तहत जिला बिलासपुर में अनेकों जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला में लगभग 50 गांवों में नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन, भाषण, चित्रकला, संगोष्ठियां, प्रश्नोत्तरी, वेवीनार, वाॅल राइटिंग और अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवियों जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहंुचाने तथा पारम्परिक स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष बल देने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी प्रियंका राणा ने ‘कैच द रैन’ अभियान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान स्वयं सेवियों द्वारा लोगों को कोविड-19 के बारे में जागरूक किया तथा मास्क, सैनीटाईजर और सामाजिक दूरी का पालन करने का संदेश दिया और लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए स्वयं सेवियों ने फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ‘क्लीन विलेज, ग्रीन विलेज’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक 152 यूथ क्लब आॅनलाईन रजिस्ट्रर हो चुके है। शीघ्र ही 200 का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि जागरूकता अभियान को तीव्रता के साथ आगे बढ़ाया जा सके। इस मौके पर उप निदेशक प्रारम्भिक सुदर्शन कुमार, पी.ओ.डी.आर.डी.ए. रा.के. गौतम, डी.वाई.एस.ओ. प्रदीप कालिया, डी.पी.ओ. शशिबाला, महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र उत्तम वर्मा के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
बिलासपुर ! जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए नेहरू युवा केन्द्र और जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में व्यापक जागरूकता अभियान विषय ‘कैच द रैन’ चलाया जा रहा है। ‘कैच द रैन’ विषय के साथ आरम्भ किए जा रहे अभियान का शुभारम्भ एडीसी तोरूल रवीश ने किया। उन्होंने बताया कि ‘कैच द रैन’ अभियान के तहत जिला बिलासपुर में अनेकों जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला में लगभग 50 गांवों में नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन, भाषण, चित्रकला, संगोष्ठियां, प्रश्नोत्तरी, वेवीनार, वाॅल राइटिंग और अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवियों जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहंुचाने तथा पारम्परिक स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष बल देने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी प्रियंका राणा ने ‘कैच द रैन’ अभियान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान स्वयं सेवियों द्वारा लोगों को कोविड-19 के बारे में जागरूक किया तथा मास्क, सैनीटाईजर और सामाजिक दूरी का पालन करने का संदेश दिया और लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए स्वयं सेवियों ने फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ‘क्लीन विलेज, ग्रीन विलेज’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक 152 यूथ क्लब आॅनलाईन रजिस्ट्रर हो चुके है। शीघ्र ही 200 का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि जागरूकता अभियान को तीव्रता के साथ आगे बढ़ाया जा सके।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस मौके पर उप निदेशक प्रारम्भिक सुदर्शन कुमार, पी.ओ.डी.आर.डी.ए. रा.के. गौतम, डी.वाई.एस.ओ. प्रदीप कालिया, डी.पी.ओ. शशिबाला, महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र उत्तम वर्मा के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -