- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बद्दी ! शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी साई द्वारा अपने क्षेत्र ग्राम पंचायत साई में पाचं मार्च से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना शाम को कथा व्यास विरेश मैत्रेय जी प्रवचनों की अमृत वर्षा कर रहे हैं। विरेश मैत्रेय जी ने ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव को मृत्यु के भय से मुक्त कर देती है। गुरुवार को उन्होने कहा कि जिन पर परमात्मा की विशेष कृपा हुई है, वही इस कथा मंडप में पहुंचे हैं। कहा, जीव ईश्वर का स्वरूप होते हुए भी ईश्वर को पहचानने का प्रयत्न नहीं करता है। इसी कारण उसे आंनद की प्राप्ति नहीं होती है। भागवत जीवन दर्शन का ग्रंथ है। यह जीवन जीने की कला का मार्ग दर्शन करता है। भागवत की भक्ति का आदर्श कृष्ण की गोपियां हैं। गोपियों ने घर नहीं छोड़ा। उन्होंने स्वधर्म त्याग नहीं किया वे वन में नहीं गई फिर भी वह श्री भगवान को प्राप्त कर सकीं। भागवत ज्ञान, वैराग्य को जागृत करने की कथा है। ज्ञान और वैराग्य मनुष्य के अंदर हैं, पर वह सोए हुए हैं। भागवत के अलावा अन्य कोई ग्रंथ नहीं जो मनुष्य मात्र को सात दिन में मुक्ति का मार्ग दिखा। शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रामलोक ठाकुर व महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्राचीन शिव मंदिर में कथाओं का आयोजन करता है जिसमें पूरे क्षेत्र के समस्त लोगों का योगदान होता है । क्षेत्र के लोगों के सहयोग से शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी इस प्राचीन मंदिर पर अनेक प्रकार के धार्मिक उत्सव वाह कथाओं का आयोजन करती है और लोगों को धार्मिक ज्ञान यज्ञ सुनाते हैं इसके अलावा शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी अपने क्षेत्र साई में समाज सेवा के रूप में विभिन्न कार्य करती है। भंडारा व पूर्ण आहुति शुक्रवार को- आयोजन समिति के अध्यक्ष रामलो ठाकुर व जितेंद्र शर्मा ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 12 मार्च शुक्रवार को होगा जिसमें पूर्ण आहुति डाल का विशाल यज्ञ किया जाएगा और उसके बाद अटूट लंगर चलेगा। आज की कथा में भारतीय किसान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल नेगी ने विशेष तौर पर शिरकत कर प्रभु का आर्शीवाद लिया और मंदिर कमेटी को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
बद्दी ! शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी साई द्वारा अपने क्षेत्र ग्राम पंचायत साई में पाचं मार्च से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना शाम को कथा व्यास विरेश मैत्रेय जी प्रवचनों की अमृत वर्षा कर रहे हैं। विरेश मैत्रेय जी ने ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव को मृत्यु के भय से मुक्त कर देती है। गुरुवार को उन्होने कहा कि जिन पर परमात्मा की विशेष कृपा हुई है, वही इस कथा मंडप में पहुंचे हैं। कहा, जीव ईश्वर का स्वरूप होते हुए भी ईश्वर को पहचानने का प्रयत्न नहीं करता है। इसी कारण उसे आंनद की प्राप्ति नहीं होती है। भागवत जीवन दर्शन का ग्रंथ है। यह जीवन जीने की कला का मार्ग दर्शन करता है। भागवत की भक्ति का आदर्श कृष्ण की गोपियां हैं। गोपियों ने घर नहीं छोड़ा। उन्होंने स्वधर्म त्याग नहीं किया वे वन में नहीं गई फिर भी वह श्री भगवान को प्राप्त कर सकीं। भागवत ज्ञान, वैराग्य को जागृत करने की कथा है। ज्ञान और वैराग्य मनुष्य के अंदर हैं, पर वह सोए हुए हैं। भागवत के अलावा अन्य कोई ग्रंथ नहीं जो मनुष्य मात्र को सात दिन में मुक्ति का मार्ग दिखा। शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रामलोक ठाकुर व महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्राचीन शिव मंदिर में कथाओं का आयोजन करता है जिसमें पूरे क्षेत्र के समस्त लोगों का योगदान होता है । क्षेत्र के लोगों के सहयोग से शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी इस प्राचीन मंदिर पर अनेक प्रकार के धार्मिक उत्सव वाह कथाओं का आयोजन करती है और लोगों को धार्मिक ज्ञान यज्ञ सुनाते हैं इसके अलावा शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी अपने क्षेत्र साई में समाज सेवा के रूप में विभिन्न कार्य करती है। भंडारा व पूर्ण आहुति शुक्रवार को-
आयोजन समिति के अध्यक्ष रामलो ठाकुर व जितेंद्र शर्मा ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 12 मार्च शुक्रवार को होगा जिसमें पूर्ण आहुति डाल का विशाल यज्ञ किया जाएगा और उसके बाद अटूट लंगर चलेगा। आज की कथा में भारतीय किसान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल नेगी ने विशेष तौर पर शिरकत कर प्रभु का आर्शीवाद लिया और मंदिर कमेटी को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -