- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बद्दी ! इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने जिला सोलन की ग्राम पंचायत सूरजपुर में इंटक के कुनबे को बढ़ाते हुए दो लोगों को शामिल किया। सूरजपुर पंचायत में पहुंचे इंटक प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर बबलू पंडित ने सूरजपुर पंचायत में युवा जितेंद्र कुमार को इंटक जिला सोलन का महासचिव बनाया तो वही महेंद्र सिंह को बीवीएन इंटक का महासचिव घोषित किया गया। दोनों युवाओं की नियुक्ति होने पर उन्होंने बबलू पंडित का आभार व्यक्त किया तथा उनका जोरदार स्वागत किया। इंटक का कार्यभार मिलने के बाद जितेन्द्र कुमार और महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें जो इंटक की जिम्मेदारी दी गई है वह उसे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे तथा इंटक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस मौके पर इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा कहा कि आज प्रदेश का युवा वर्ग नशे के माया जाल में फंसता जा रहा है तथा युवाओं को नशे से बचाने के लिए हमें आगे आना होगा तथा इसके लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। इंटक हमेशा गरीब और मजदूर वर्ग के साथ है तथा दोनों के साथ अन्याय कहीं भी सहन नहीं किया जाएगा।इस मौके पर इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा,प्रदेश महासचिव रमेश शर्मा, देवराज शर्मा बीवीएन अध्यक्ष, सुभाष चन्द्र वीवीएन उपाध्यक्ष, विजय ठाकुर,वीरेन्द्र सिंह,रविन्द्र सिहं,शिन्टू राम, रोडू राम,निर्मल सहगल, विक्रम,सोनु, अमरीक,सुखदेव,राजकुमार, गुरमुख, रमेश, मनप्रीत,अनिल, लखबीर, गुरविन्द्र आदि मौजूद रहे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -