- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बददी ! भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक नालागढ़ मे आयोजित की गई, जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर शर्मा ने भाग लिया। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हिमाचल में रिकॉर्ड विकास हुआ है और जनजातिय लोगों के हित में भी भाजपा सरकार ने सैकड़ों निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि एसटी परिवारों के लिए कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है जिसका लाभ आने वाले समय में प्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए जी जान से जुट जाने का आह्वान किया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में एसटी मोर्चा निर्णायक भूमिका निभाएगा। नालागढ़ में संपन्न हुई बैठक में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य,दून विधायक परमजीत पम्मी, पूर्व विधायक केएल ठाकुर बिशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई और मोर्चे के आगे के कार्यक्रम क्या क्या रहेंगे इसके बारे निर्णय लिए गए। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय लोगों के साथ छल किया है, जबकि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जिसने जनजातीय लोगों के बारे में सोचा और कलयाणकारी कदम उठाए। उन्होंने कहा की अभी हाल ही में भाजपा ने केंद्र सरकार में आठ मंत्री एसटी हैं और जब मंत्री लोकसभा में अपना परिचय देने लगे तो विपक्ष ने उन्हें अपना परिचय तक नहीं देने दिया और हंगामा खड़ा कर दिया इससे साफ जाहिर होता है कि उनकी जनजातीय लोगों के प्रति धारणा कैसी है । इस मौके पर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत पम्मी,पूर्व विधायक के एल ठाकुर,जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य,एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवराज चौधरी,प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप चौधरी,प्रदेश सचिव नसीब चौधरी,जिला एसटी मोर्चा अध्यक्ष धनी राम चौहान,नगर परिषद बद्दी की अध्यक्ष उर्मिला चौधरी राजकुमार चौधरी,गुरमेल चौधरी, हरिचंद बटेड, गुरमीत चौधरी, खुशीराम चौधरी, गुरबीर चौधरी,गीता राम उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -