- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब सस्ते राशन के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। दरअसल जयराम सरकार राशन डिपो खोलने के लिए नियमों में ढील देने जा रही है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में पूरी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। नए नियमों के तहत अब 1500 की जगह 1000 की आबादी पर सस्ते राशन की दुकान खोलने की योजना है। जबकि पांच किलोमीटर की दूरी को भी कम करके 2 किलोमीटर किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि डिपो के साथ साथ सब डिपो भी खोले जाएंगे। कोरोना सकंट के बीच प्रदेश के लोगों के लिए यह भी राहत भरी बात है कि किसी भी राशन के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने यह भी बताया कि तीन दालें लोगों को पहले कि तरह मिलती रहेंगी। चार दालों में मलका, मूंगी, माश और चन्ने की दाल शामिल है जिसमें से तीन दालें खरीदी जा सकती हैं। लेकिन विभाग एक सर्वे भी कर रहा है। जिसमें इन दालों में नई दालों को भी एड किया जा सकता है। अगर लोगों को कोई और दाल भी पसंद होगी तो उसे भी शामिल किया जाएगा।
शिमला ! हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब सस्ते राशन के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। दरअसल जयराम सरकार राशन डिपो खोलने के लिए नियमों में ढील देने जा रही है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में पूरी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। नए नियमों के तहत अब 1500 की जगह 1000 की आबादी पर सस्ते राशन की दुकान खोलने की योजना है। जबकि पांच किलोमीटर की दूरी को भी कम करके 2 किलोमीटर किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि डिपो के साथ साथ सब डिपो भी खोले जाएंगे। कोरोना सकंट के बीच प्रदेश के लोगों के लिए यह भी राहत भरी बात है कि किसी भी राशन के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे।
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने यह भी बताया कि तीन दालें लोगों को पहले कि तरह मिलती रहेंगी। चार दालों में मलका, मूंगी, माश और चन्ने की दाल शामिल है जिसमें से तीन दालें खरीदी जा सकती हैं। लेकिन विभाग एक सर्वे भी कर रहा है। जिसमें इन दालों में नई दालों को भी एड किया जा सकता है। अगर लोगों को कोई और दाल भी पसंद होगी तो उसे भी शामिल किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -