- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 16 अक्टूबर [ विशाल सूद ] ! कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने रविवार को धर्मशाला के सेंटर प्वाईंट में भाजपा मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पद्धति से संगठन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही है, कांग्रेस की भांति नही कि वंशवाद से निकला व्यकित पार्टी का नेनृत्व करेगा। उन्होंने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के नेतृत्व में प्रदेश में होने वाले हर चुनावों में पार्टी विभिन्न प्रक्रिया से गुजरेगी चाहे वो विभिन्न चैनलों का सर्वेक्षण की बात हो या चैनल एक्सपल्ट भी हो उसके साथ पार्टी ने यह भी निर्णय लिया है कि पार्टी मंडल स्तर पर पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता हैं उनकी राय से कुछ जानकारियां लें। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश संसदीय क्षेत्र स्तर पर मंडलों की बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में सभी ने अपनी राय को लेकर एक गुप्त मतदान किया है तथा मतदान की इन सभी पेटियों को भाजपा हेड क्वाटर शिमला भेजा जा रहा है जहां पर इनको खोला जाएगा तथा इनकी समीक्षा होगा होगी। उन्होंने कहा इससे यह भी पता लगेगा कि उस क्षेत्र के कार्यकर्ता की भावना क्या है। उन्होंने कहा यही अंतर है भाजपा और कांग्रेस पार्टी में। त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की भावना से चलती है और कांग्रेस वंश और परिवारवाद से चलती है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उमेश दत्त, भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा व मुख्यमंत्री के मीडिया क्वाईनेटर विश्व चक्षु व सचिन शर्मा भी मौजूद थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -