- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 05 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक रुप से वार्ता के दौरान इस बात को फिर से दौहराया कि 8 दिसंबर की सुबह आने वाले विधान सभा चुनावों के नतीजों के बाद प्रदेश में फिर से पूर्ण वहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है तथा फिर से प्रदेश में भाजपा की ही सरकार आएगी। विधान सभा चुनावों के दौरान हुए भीतरघात को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की इस मुददे पर भी पूरी नजर तथा चुनाव परिणामों के बाद सभी बातों को सुलझा लिया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जो कांग्रेस के उम्मीदवार अपने आप को हारने की स्थिति में देख रहे थे, उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार बता कर बड़े-बड़े होर्डिंग में लिखवा कर लोगों को गुमराह करके वोट हासिल करने का प्रयास किया है। परंतु उनमें से अधिकांश बुरी तरह से चुनावों में धराशाई होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ शांति पूर्वक तरीके से चुनाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा शक्तिपीठों का केंद्र है तथा कांगड़ा दौरे के दौरान उनकी कोशिश रहती है कि वे इन शक्तिपीेठों में दर्शन करते हुए जांए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके उपरांत माता चामुंडा देवी व माता ज्वालामुखी मंदिर में भी पूजा अर्चना की। Please Submit your Opinion Poll ? [yop_poll id="6"] https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
धर्मशाला , 05 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक रुप से वार्ता के दौरान इस बात को फिर से दौहराया कि 8 दिसंबर की सुबह आने वाले विधान सभा चुनावों के नतीजों के बाद प्रदेश में फिर से पूर्ण वहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है तथा फिर से प्रदेश में भाजपा की ही सरकार आएगी। विधान सभा चुनावों के दौरान हुए भीतरघात को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की इस मुददे पर भी पूरी नजर तथा चुनाव परिणामों के बाद सभी बातों को सुलझा लिया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जो कांग्रेस के उम्मीदवार अपने आप को हारने की स्थिति में देख रहे थे, उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार बता कर बड़े-बड़े होर्डिंग में लिखवा कर लोगों को गुमराह करके वोट हासिल करने का प्रयास किया है। परंतु उनमें से अधिकांश बुरी तरह से चुनावों में धराशाई होंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ शांति पूर्वक तरीके से चुनाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा शक्तिपीठों का केंद्र है तथा कांगड़ा दौरे के दौरान उनकी कोशिश रहती है कि वे इन शक्तिपीेठों में दर्शन करते हुए जांए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके उपरांत माता चामुंडा देवी व माता ज्वालामुखी मंदिर में भी पूजा अर्चना की।
Please Submit your Opinion Poll ? [yop_poll id="6"]
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -