- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 20 जनवरी ! हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष एवं नगरोटा बंगवा के विधायक आरएस बाली ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि मुझे जो नेतृत्व दिया गया है उसके लिए में अपने शीर्ष नेताओं का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा आज 20 वर्षों पर पर्यटन बोर्ड व निगम का कार्यभारी पूरी तरहं से नगरोटा को दिया गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की पर्यटन योजनाओं पर कार्य किया जाएगा ताकि प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़े। क्वालिटी टूरिजम, क्वालिटी स्टेट और क्वालिटी स्टेट पर कार्य किया जाएगा। पर्यटन पर रोमांचित स्पोर्टस पर कार्य होगा। मोटर स्पोर्टस व गाईड पर कार्य करेंगे तोकि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। विदेशों से भी कई योजना प्रदेश में लाई जाएंगी। प्रदेश में पयर्टन की आपार संभावनाएं हैं। मंदिरों को पर्यटन के साथ देवी धाम के साथ जोड़ने पर कार्य होगा। हिमाचली फूड के रेस्टोरेंटों पर कार्य होगा। हस्तकला पर भी काम होगा। उन्होंने कहा प्रदेश में 18 गोल्फ स्पोर्टस खोले जाएंगे। हेलीपोट के कार्य के साथ कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार तेजी से होगा। पर्यटन क्षेत्र कैसे मजबूत होख् बेरोजगारों को कैसे रोजगार मिले इस पर कार्य करना है। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जबसे कार्यभार संभाला है पहले ही दिन से लोगों की पीड़ा को समझा है। मुख्यमंत्री संघर्ष और मेहनत की राह पर चलते हुए आज मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। मुझे यूथ कांग्रेस में रहते हुए उनके साथ कार्य करने का मौका मिला। उन्होंने पहले ही दिन से जनहित में वे फैंसले लिए जो लोगों की सोच के साथ जुड़े हुए थे। आरएस बाली ने कहा कि मेरे द्वारा जो भी काम मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए उन्होंने उन कार्यों को बिना किसी सोच के साथ पूरा कर दिया। आने वाले समय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नगरोटा बंगवा के दौरे पर होंगे तथा नगरोटा की जनता को कई सौगातें देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में काम होगा जहां बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा तथा जनता आगे जाएगी। उन्होंने पूर्व मंत्री व अपने पिता जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि राजनीति में मेरे पिता मेरे सबसे बड़े गुरु रहे हैं, जिन्हे में कभी भूला नही सकता। आरएस बाली ने कहा कि विकास के लिए उनके पिता ने संघर्ष, किया विकास की एक नई गाथा प्रदेश में लिखी तथा उसी विकास को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। नगरोटा बंगवा की जनता ने प्यास उनके पिता व उनको दिया उसकी जिम्मेदारी का एहसास मुझे है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
धर्मशाला , 20 जनवरी ! हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष एवं नगरोटा बंगवा के विधायक आरएस बाली ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि मुझे जो नेतृत्व दिया गया है उसके लिए में अपने शीर्ष नेताओं का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा आज 20 वर्षों पर पर्यटन बोर्ड व निगम का कार्यभारी पूरी तरहं से नगरोटा को दिया गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की पर्यटन योजनाओं पर कार्य किया जाएगा ताकि प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़े।
क्वालिटी टूरिजम, क्वालिटी स्टेट और क्वालिटी स्टेट पर कार्य किया जाएगा। पर्यटन पर रोमांचित स्पोर्टस पर कार्य होगा। मोटर स्पोर्टस व गाईड पर कार्य करेंगे तोकि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। विदेशों से भी कई योजना प्रदेश में लाई जाएंगी। प्रदेश में पयर्टन की आपार संभावनाएं हैं। मंदिरों को पर्यटन के साथ देवी धाम के साथ जोड़ने पर कार्य होगा। हिमाचली फूड के रेस्टोरेंटों पर कार्य होगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
हस्तकला पर भी काम होगा। उन्होंने कहा प्रदेश में 18 गोल्फ स्पोर्टस खोले जाएंगे। हेलीपोट के कार्य के साथ कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार तेजी से होगा। पर्यटन क्षेत्र कैसे मजबूत होख् बेरोजगारों को कैसे रोजगार मिले इस पर कार्य करना है। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जबसे कार्यभार संभाला है पहले ही दिन से लोगों की पीड़ा को समझा है। मुख्यमंत्री संघर्ष और मेहनत की राह पर चलते हुए आज मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। मुझे यूथ कांग्रेस में रहते हुए उनके साथ कार्य करने का मौका मिला।
उन्होंने पहले ही दिन से जनहित में वे फैंसले लिए जो लोगों की सोच के साथ जुड़े हुए थे। आरएस बाली ने कहा कि मेरे द्वारा जो भी काम मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए उन्होंने उन कार्यों को बिना किसी सोच के साथ पूरा कर दिया। आने वाले समय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नगरोटा बंगवा के दौरे पर होंगे तथा नगरोटा की जनता को कई सौगातें देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में काम होगा जहां बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा तथा जनता आगे जाएगी।
उन्होंने पूर्व मंत्री व अपने पिता जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि राजनीति में मेरे पिता मेरे सबसे बड़े गुरु रहे हैं, जिन्हे में कभी भूला नही सकता। आरएस बाली ने कहा कि विकास के लिए उनके पिता ने संघर्ष, किया विकास की एक नई गाथा प्रदेश में लिखी तथा उसी विकास को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। नगरोटा बंगवा की जनता ने प्यास उनके पिता व उनको दिया उसकी जिम्मेदारी का एहसास मुझे है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -