- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 18 दिसंबर ! भाजपा का धर्मशाला में जन आक्रोश प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान रैली के बाद सभा को भी सम्बोधित किया। जिसमें मुख्य वक्ता नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, कांगड़ा-चम्बा प्रभारी व पूर्व अध्यक्ष विपन परमार सहित भाजपा विधायक, पूर्व मंत्री-विधायक व पदाधिकारी विशेष मौजूद रहे हैं। इस मौके पर मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री एवं नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कुछ तो गलत हुआ है, जिसके चलते प्रदेश में लोग बड़ी संख्या में सड़क उतर रहे हैं। जयराम ने कहा कि 11 दिसंबर को जश्न में कुर्सियां खाली हो रही थी, लेकिन 18 को जोश-जनून के साथ पहुंचे हैं, तिल धरने की जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को अंदाजा लग गया कि आने वाला वक्त उनके लिए खराब है। कांग्रेस नेताओं ने भी माना है कि काम कोई हुआ नहीं, बस सरकारी तंत्र का दुरप्रयोग करके जश्न मनाया। प्रियंका-राहुल झूठे जश्न मनाने के लिए नहीं पहुंचे, शिमला होते हुए भी मुखर गई। 1500 चले हुए संस्थानों को बंद कर दिया, त्रासदी से पीड़ित लोगों, गारंटियों से लोगों को ठगा और कोई काम नहीं किया क्या उस बात का जश्न मनाया जा रहा है। लोन की बात पर पूर्व सीएम ने कहा कि लोन लेने की बात कर रहे है, लेकिन कांग्रेस भी नो डियूज सर्टिफिकेट देकर नहीं गई थी। 50 हजार करोड़ का ऋण छोड़कर गए थे, और राग अलाप के बाद फिर से लोन ले रगे हैं खुद ही। जयराम ठाकुर ने कहा सीपीएस, ओएसडी व मित्रों से पड़ भरे जा रहे हैं। एक साल में 14 हजार करोड़ लोन ले लिया है, और गारंटियों का कोई अता पता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास भ्र्ष्टाचार के पैसे मिल रहे हैं, जबकि सरकार में हो तो करोडों के घोटाले सामने आते हैं। एक साल में कांग्रेस ने एक मंत्री दिया था, भाजपा के कांगड़ा में चार मंत्री थे। उन्होंने कहा कि ये अधूरा हिस्सा है, जबकि मंडी को भी अधूरा छोड़ा गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा कि अन्य राज्यों के परिणामों ने कांग्रेस को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी की नीतियों व विकास पर तीन बड़े राज्यों में सरकार बनी, जबकि कांग्रेस की गांरन्टीया छत्तीसगढ़ से निकलकर वंही दफन हो गई। पूर्व सीएम ने कहा कि 2024 में तीसरी बार मोदी को पीएम बनाना है। एक दशक पूरा किया है, अब दूसरा दशक भी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के शोर में कांग्रेस सरकार हिल जाएगी। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश में सुक्खू नहीं दुक्खू सरकार है, हर कोई प्रदेश में दुःखी है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक इन्ही गारंटियों पर खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों से अब प्रदेश पचता रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में पहले स्कैम की रोज खबर मिलती थी। आज केंद्र में सरकार मोदी की बनने से अब हर रोज योजना आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने फेल होने पर जनता के पैसे से जश्न मनाया है। कांग्रेस ने म्रत्यु प्रमाण पत्र 500 का कर दिया, पॉवर अट्रॉनि का पैसा बढ़ा दिया, टैक्स जनता पर लाद दिये हैं। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आक्रोश दिवस की कड़ी में सिरमौर से लेकर धर्मशाला तक 11 रैलियों के बाद आज बड़ा जन आक्रोश सड़कों में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि लोग रैली में सरकार के खिलाफ सरकार को बदलने के लिए पहुंचे हैं। सरकार ने 11 दिंसबर को धर्मशाला में एक साल जश्न मनाया, भाजपा नेता पूछा क्यों मनाया तो कहा कि एक साल कांग्रेस सरकार चली तो जश्न मनाया। लेकिन आम जनता को क्या मिला? 22 लाख बहनों महिलाओं को पैसे देने थे, जोकि चार हजार करोड़ एक साल का बनता है, जोकि पांच में 20 हजार करोड़ बनता है। पांच लाख बेरोजगार को रोजगार देने की बात कहकर युवाओं को ठगा है। दूध-गोबर के नाम पर लोगों को ठगा है, बिजली को 300 यूनिट का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्य केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहें हैं। जिसमें उन्होंने हाइवे से लेकर सभी योजनाओं के नाम गिनाए। वहीं कांग्रेस पर सभी कार्यालय, संस्थान व काम बंद करवा दिये। भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि आपदा के बाद जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर विधायक पवन काजल, विक्रम ठाकुर, रणवीर निक्का, चौधरी सुखराम, महामंत्री त्रिलोक कपूर सहित पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
धर्मशाला , 18 दिसंबर ! भाजपा का धर्मशाला में जन आक्रोश प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान रैली के बाद सभा को भी सम्बोधित किया। जिसमें मुख्य वक्ता नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, कांगड़ा-चम्बा प्रभारी व पूर्व अध्यक्ष विपन परमार सहित भाजपा विधायक, पूर्व मंत्री-विधायक व पदाधिकारी विशेष मौजूद रहे हैं। इस मौके पर मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री एवं नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कुछ तो गलत हुआ है, जिसके चलते प्रदेश में लोग बड़ी संख्या में सड़क उतर रहे हैं।
जयराम ने कहा कि 11 दिसंबर को जश्न में कुर्सियां खाली हो रही थी, लेकिन 18 को जोश-जनून के साथ पहुंचे हैं, तिल धरने की जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को अंदाजा लग गया कि आने वाला वक्त उनके लिए खराब है। कांग्रेस नेताओं ने भी माना है कि काम कोई हुआ नहीं, बस सरकारी तंत्र का दुरप्रयोग करके जश्न मनाया। प्रियंका-राहुल झूठे जश्न मनाने के लिए नहीं पहुंचे, शिमला होते हुए भी मुखर गई। 1500 चले हुए संस्थानों को बंद कर दिया, त्रासदी से पीड़ित लोगों, गारंटियों से लोगों को ठगा और कोई काम नहीं किया क्या उस बात का जश्न मनाया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
लोन की बात पर पूर्व सीएम ने कहा कि लोन लेने की बात कर रहे है, लेकिन कांग्रेस भी नो डियूज सर्टिफिकेट देकर नहीं गई थी। 50 हजार करोड़ का ऋण छोड़कर गए थे, और राग अलाप के बाद फिर से लोन ले रगे हैं खुद ही। जयराम ठाकुर ने कहा सीपीएस, ओएसडी व मित्रों से पड़ भरे जा रहे हैं। एक साल में 14 हजार करोड़ लोन ले लिया है, और गारंटियों का कोई अता पता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास भ्र्ष्टाचार के पैसे मिल रहे हैं, जबकि सरकार में हो तो करोडों के घोटाले सामने आते हैं।
एक साल में कांग्रेस ने एक मंत्री दिया था, भाजपा के कांगड़ा में चार मंत्री थे। उन्होंने कहा कि ये अधूरा हिस्सा है, जबकि मंडी को भी अधूरा छोड़ा गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा कि अन्य राज्यों के परिणामों ने कांग्रेस को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी की नीतियों व विकास पर तीन बड़े राज्यों में सरकार बनी, जबकि कांग्रेस की गांरन्टीया छत्तीसगढ़ से निकलकर वंही दफन हो गई। पूर्व सीएम ने कहा कि 2024 में तीसरी बार मोदी को पीएम बनाना है। एक दशक पूरा किया है, अब दूसरा दशक भी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के शोर में कांग्रेस सरकार हिल जाएगी।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश में सुक्खू नहीं दुक्खू सरकार है, हर कोई प्रदेश में दुःखी है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक इन्ही गारंटियों पर खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों से अब प्रदेश पचता रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में पहले स्कैम की रोज खबर मिलती थी। आज केंद्र में सरकार मोदी की बनने से अब हर रोज योजना आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने फेल होने पर जनता के पैसे से जश्न मनाया है। कांग्रेस ने म्रत्यु प्रमाण पत्र 500 का कर दिया, पॉवर अट्रॉनि का पैसा बढ़ा दिया, टैक्स जनता पर लाद दिये हैं।
इस दौरान भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आक्रोश दिवस की कड़ी में सिरमौर से लेकर धर्मशाला तक 11 रैलियों के बाद आज बड़ा जन आक्रोश सड़कों में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि लोग रैली में सरकार के खिलाफ सरकार को बदलने के लिए पहुंचे हैं।
सरकार ने 11 दिंसबर को धर्मशाला में एक साल जश्न मनाया, भाजपा नेता पूछा क्यों मनाया तो कहा कि एक साल कांग्रेस सरकार चली तो जश्न मनाया। लेकिन आम जनता को क्या मिला? 22 लाख बहनों महिलाओं को पैसे देने थे, जोकि चार हजार करोड़ एक साल का बनता है, जोकि पांच में 20 हजार करोड़ बनता है। पांच लाख बेरोजगार को रोजगार देने की बात कहकर युवाओं को ठगा है।
दूध-गोबर के नाम पर लोगों को ठगा है, बिजली को 300 यूनिट का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्य केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहें हैं। जिसमें उन्होंने हाइवे से लेकर सभी योजनाओं के नाम गिनाए। वहीं कांग्रेस पर सभी कार्यालय, संस्थान व काम बंद करवा दिये। भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि आपदा के बाद जश्न मनाया जा रहा है।
इस मौके पर विधायक पवन काजल, विक्रम ठाकुर, रणवीर निक्का, चौधरी सुखराम, महामंत्री त्रिलोक कपूर सहित पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -