- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला ! भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 533 विद्यार्थियों को अपने हाथों से डिग्रियां प्रदान करेंगे ! केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का 6वां दीक्षांत समारोह 10 जून को आयोजित होगा। विश्वविद्यालय के बाईस चांसलर्स एस पी बंसल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे तथा 2017 के पहले वेच के 533 विद्यार्थियों को अपने हाथों से डिग्रियां देंगे। उन्होंने कहा की इस समारोह में 2017 2018 व 2019 के टॉपरों को गोल्ड मैडल व अन्य को डिग्रियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा 2018 के 532 व 2019 की 556 विधार्थियों को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसमे 74 गोल्ड मैडल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यपाल व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर , प्रदेश के शिक्षा मंत्री भाग लेंगे। उन्होंने कहा तीन साल बाद सीयू में दीक्षांत समारोह का आयोजन होने जा रहा है। एस पी बंसल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के एडिटोरियम में होगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -