- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 04 फरवरी [ विशाल सूद ] ! जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते स्कोह में कुरियर कंपनी में चोरी के जम्मू निवासियों के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत दर्ज स्कोह में चोरी मामले में आरोपी कई दिनों से फरार चल रहे थे, वहीं पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपियों को तलाशने में कामयाबी हासिल की है। बताते चलें धर्मशाला में पिछले कुछ दिनों में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपित जम्मू के रहने वाले हैं। इतना ही नहीं धर्मशाला सहित कांगड़ा व अन्य चोरियों में भी इन्हीं आरोपितों का हाथ है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। धर्मशाला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी को ई-काम एक्सप्रेस कूरियर कंपनी सकोह के कार्यालय में 1 लाख 39 हजार रुपये चोरी हुए थे। इस मामले में पुलिस पड़ताल कर रही थी। दो टीमें अलग अलग स्थानों पर भी भेजी गई थी, पुलिस ने जम्मू से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार चार लोगों में तहसील रियासी जम्मू निवासी मुख्त्यार अहमद, तहसील रियासी जम्मू निवासी मोहम्मद युसुफ, डोडा, जम्मू निवासी रोहित शर्मा, तहसील रियासी जम्मू निवासी जोगेंद्र सिंह शामिल हैं। इन चारों से पुलिस चोरी किए पैसे भी रिकवर कर रही है। वहीं एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने कहा कि धर्मशाला पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि सकोह में कुरियर कंपनी में चोरी के आरोप में चार लोगों को जम्मू से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि चारों को न्यायालय में पेश किया गया है जहां से चार दिन पुलिस रिमांड मिला है। आरोपितों का अन्य मामलों में भी संलिप्तता है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
धर्मशाला , 04 फरवरी [ विशाल सूद ] ! जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते स्कोह में कुरियर कंपनी में चोरी के जम्मू निवासियों के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत दर्ज स्कोह में चोरी मामले में आरोपी कई दिनों से फरार चल रहे थे, वहीं पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपियों को तलाशने में कामयाबी हासिल की है। बताते चलें धर्मशाला में पिछले कुछ दिनों में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपित जम्मू के रहने वाले हैं। इतना ही नहीं धर्मशाला सहित कांगड़ा व अन्य चोरियों में भी इन्हीं आरोपितों का हाथ है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
धर्मशाला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी को ई-काम एक्सप्रेस कूरियर कंपनी सकोह के कार्यालय में 1 लाख 39 हजार रुपये चोरी हुए थे। इस मामले में पुलिस पड़ताल कर रही थी। दो टीमें अलग अलग स्थानों पर भी भेजी गई थी, पुलिस ने जम्मू से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इन गिरफ्तार चार लोगों में तहसील रियासी जम्मू निवासी मुख्त्यार अहमद, तहसील रियासी जम्मू निवासी मोहम्मद युसुफ, डोडा, जम्मू निवासी रोहित शर्मा, तहसील रियासी जम्मू निवासी जोगेंद्र सिंह शामिल हैं। इन चारों से पुलिस चोरी किए पैसे भी रिकवर कर रही है।
वहीं एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने कहा कि धर्मशाला पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि सकोह में कुरियर कंपनी में चोरी के आरोप में चार लोगों को जम्मू से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि चारों को न्यायालय में पेश किया गया है जहां से चार दिन पुलिस रिमांड मिला है। आरोपितों का अन्य मामलों में भी संलिप्तता है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -