- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कांगड़ा /जयसिंहपुर ! विवेक कुमार के निधन की खबर सुनकर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान भी उनके घर पहुंचे। जयसिंहपुर प्रशासन से एसडीएम पवन शर्मा भी विवेक कुमार के घर आए। विधायक रविंद्र धीमान ने विवेक के पिता रमेश चंद, को सांत्वना दी तथा सरकार से अंतिम संस्कार के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधीन जो कुछ भी हो सकता है, विवेक के परिवारों वालों के लिए किया जाएगा। कहा कि जयसिंहपुर ने एक वीर सपूत को खो दिया है। लंबागांव थाना के थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद रहे! विवेक कुमार के शरीर सें मिले अविशेषों के साथ अब परिजनों के डीएनए का मिलान किया जाएगा। उसके बाद ही उनका पार्थिव शरीर घर भेजा जाएगा। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि अभी एक या दो दिन के बाद विवेक कुमार की पार्थिव शरीर देह के लिये घर आ सकता है। उपमंडल जयसिंहपुर के अप्पर (ठेहड़ू ) कोसरी के विवेक कुमार सीडीएस बिपिन रावत के साथ तमिलनाडु हेलिकॉप्टर हादसे में निधन के बाद उनके परिजनों के डीएनए टेस्ट के लिए खून के सैंपल लिए गए। उनकी माता आशा देवी , पिता रमेश चंद, भाई सुमित और बहन रजनी के सैंपल लिए गए है, ये सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए विवेक कुमार के शरीर के मिले अविशेषों के साथ अब परिजनों के डीएनए का मिलान किया जाएगा। उसके बाद ही उनका पार्थिव शरीर घर भेजा जाएगा। इससे उम्मीद जताई जा रही है एक या दो दिन के बाद विवेक कुमार की पार्थिव शरीर देह घर आ सकती है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -