
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी मंगलवार 12 मार्च को चम्बा प्रवास पर होगें। इस दौरान चौगान नं 2 में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसी दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला रखेगें। रावी नदी पर बने मैहला भगियार हुरेड़ स्टील ब्रिज, नकरोड़ टिकरीगढ़ बघेईगढ़ पर बने कंगेला नाला ब्रिज , तीसा सेईकोठी, झझाकोठी सड़क पर बने पुल का लोकार्पण करेगें। इसके अलावा विभिन्न सड़क मार्गों की उन्नयन योजनाओं की आधारशिला रखेगें। मुख्यमंत्री के चम्बा आगमन की जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि चम्बा मे इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं उन्होंनेब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा, कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस एन एस यू आई, युवा कांग्रेस, कांग्रेस एस टी विभाग, कांग्रेस एस सी विभाग, इंटक, प्रोफेशनल कांग्रेस, राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन, लीगल कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों से मंगलवार प्रातः 11:30 बजे चौगान नं 2 में पंहुचने का आह्वान किया है
चम्बा ! हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी मंगलवार 12 मार्च को चम्बा प्रवास पर होगें। इस दौरान चौगान नं 2 में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
इसी दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला रखेगें। रावी नदी पर बने मैहला भगियार हुरेड़ स्टील ब्रिज, नकरोड़ टिकरीगढ़ बघेईगढ़ पर बने कंगेला नाला ब्रिज , तीसा सेईकोठी, झझाकोठी सड़क पर बने पुल का लोकार्पण करेगें। इसके अलावा विभिन्न सड़क मार्गों की उन्नयन योजनाओं की आधारशिला रखेगें।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मुख्यमंत्री के चम्बा आगमन की जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि चम्बा मे इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
वहीं उन्होंनेब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा, कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस एन एस यू आई, युवा कांग्रेस, कांग्रेस एस टी विभाग, कांग्रेस एस सी विभाग, इंटक, प्रोफेशनल कांग्रेस, राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन, लीगल कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों से मंगलवार प्रातः 11:30 बजे चौगान नं 2 में पंहुचने का आह्वान किया है
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -