- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! पराक्रम प्रवाह कार्यक्रम के अनुसार स्वर्गीय राजा वीरभद्र जी का अस्थि कलश कांग्रेस पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला से शुक्रवार को चम्बा विधानसभा क्षेत्र लाया गया। इससे पहले अस्थि कलश यात्रा वाहन का पार्टी समर्थकों द्वारा चम्बा विधानसभा क्षेत्र प्रवेश द्वार परिहार पंहुचने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर की अगुवाई मे ब्लाक महासचिव भानु प्रताप ,प्रैस सचिव दीपक कुमार व सचिव देवराज शर्मा के संयुक्त दल ने राजा वीरभद्र सिंह जी का अस्थि कलश जिलाध्यक्ष नीरज नैय्यर को सौंपा । इस दौरान पार्टी समर्थकों ने राजा वीरभद्र सिंह जी अमर रहे के नारे लगाए । कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले परिहार क्षेत्र मे कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने राजा वीरभद्र सिंह जी के अस्थि कलश का स्वागत करके उनको पुष्पांजलि अर्पित की, इसके बाद द्रहडा, चनेड़ , उदयपुर मे भी समर्थकों व स्थानीय लोगों ने अस्थि कलश वाहन पर राजा वीरभद्र सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी। वहीँ ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजा वीरभद्र सिंह जी के अस्थि कलश वाहन के साथ अन्य वाहनों मे सवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे चम्बा बाजार की परिक्रमा की। इसके बाद राजा वीरभद्र सिंह जी के अस्थि कलश को कांग्रेस पार्टी सेवादल की व्यवस्था मे चम्बा के कला केंद्र मंच पर स्थापित किया गया। यहाँ पर भी चम्बा के लोगों के हुजूम ने पंहुच करने अपने प्रिय दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीँ कांग्रेस सेवादल , महिला कांग्रेस ,युकां व एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने भी पूरी व्यवस्था प्रक्रिया मे अपनी भूमिका निभाई । इस दौरान पूर्व जिला परिषद् सदस्य एंव वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज सिंह ठाकुर , जिला कांग्रेस महासचिव नरेश राणा, जिला कांग्रेस महासचिव कपिल भूषण , सुभाष शर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित लक्ष्मीधर शर्मा , जगदीश हाण्डा, कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार , कांग्रेस सेवादल के ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा , मान सिंह , ब्लाक सचिव राकेश कुमार , जितेन्द्र मैहरा,उपाध्यक्ष जीवन सलारिया, नेक राज, परमिंदर मैहरा, सूरत राम चौहान, उदयपुर के प्रधान ओमकार सिंह , अल्पसंख्यक कांग्रेस समन्वयक आरिफ मलिक, युकां अध्यक्ष अनिल राणा, उपाध्यक्ष अरूण शर्मा , पूर्व युकां उपाध्यक्ष शाकिर अली शाह, हर्ष विक्रम , युकां महासचिव हरीश नरयाल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अध्यक्ष रमेश शर्मा , खालिद मिर्जा , मदन लाल ठाकुर , रविकांत चौधरी , ईश्वर ईशु, महिला कांग्रेस की ललिता शर्मा सहित समस्त कांग्रेस फ्रटिअल संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -