- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! गद्दी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हमेशा अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले डॉ केहर सिंह ठाकुर के भजन 'शंकरा' को आज शिमला में निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सुदेश कुमार मोख्टा ने वैशाखी के अवसर पर रिलीज किया। इस मौके पर उन्होंने डॉ केहर सिंह ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरी आशा है कि भगवान भोले शंकर को समर्पित यह भजन सभी को पसंद आएगा। डॉ केहर सिंह ठाकुर द्वारा गाए इस भजन की विशेषता यह है कि इसमें विभिन्न पड़ाव का वर्णन किया गया है। कैसे भोलेनाथ के भक्त जब चम्बा पहुंचते हैं तो उनको आशीर्वाद देने के लिए चामुंडा माता वहां खड़ी हो जाती हैं।इसी तरह जब श्रद्धालु भरमौर पहुंचते हैं तो वहां पर भरमाणी माता अपना आशीर्वाद भक्तों को देती है। इसमें चम्बा के अलग-अलग स्थानों का वर्णन किया गया है और वहां पर विराजमान देवी और देवताओं का व्याख्यान भी है। गद्दी समुदाय में भगवान भोलेनाथ विशेष स्थान रखते हैं इसी उपलक्ष्य में इस भजन को लोगों के बीच प्रस्तुत किया गया है। वर्तमान में डॉ केहर सिंह ठाकुर कृषि विज्ञान केन्द्र सरू (चम्बा) में बतौर वैज्ञानिक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
चम्बा ! गद्दी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हमेशा अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले डॉ केहर सिंह ठाकुर के भजन 'शंकरा' को आज शिमला में निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सुदेश कुमार मोख्टा ने वैशाखी के अवसर पर रिलीज किया। इस मौके पर उन्होंने डॉ केहर सिंह ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरी आशा है कि भगवान भोले शंकर को समर्पित यह भजन सभी को पसंद आएगा।
डॉ केहर सिंह ठाकुर द्वारा गाए इस भजन की विशेषता यह है कि इसमें विभिन्न पड़ाव का वर्णन किया गया है। कैसे भोलेनाथ के भक्त जब चम्बा पहुंचते हैं तो उनको आशीर्वाद देने के लिए चामुंडा माता वहां खड़ी हो जाती हैं।इसी तरह जब श्रद्धालु भरमौर पहुंचते हैं तो वहां पर भरमाणी माता अपना आशीर्वाद भक्तों को देती है। इसमें चम्बा के अलग-अलग स्थानों का वर्णन किया गया है और वहां पर विराजमान देवी और देवताओं का व्याख्यान भी है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
गद्दी समुदाय में भगवान भोलेनाथ विशेष स्थान रखते हैं इसी उपलक्ष्य में इस भजन को लोगों के बीच प्रस्तुत किया गया है। वर्तमान में डॉ केहर सिंह ठाकुर कृषि विज्ञान केन्द्र सरू (चम्बा) में बतौर वैज्ञानिक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -