- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 11 सितम्बर [ शिवानी ] ! चम्बा जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या काफी गंभीर होती जा रही है। सड़कों पर जगह-जगह बेसहारा पशु आपको अक्सर घूमते दिखाई दे ही जाएंगे। जिनकी वजह से जहाँ यातायात सहित पैदल चलने फिरने वाले लोगों को काफी परेशानियां हो जाती है तो वहीँ कई दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है। इसी लिए नगर परिषद चम्बा के साथ मिलकर एक सामाजिक संस्था, गौ माता सेवा संगठन चम्बा, गौ माता की रक्षा के लिए अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। आपको बता दें कि चम्बा मुख्यालय के साथ भगोत नामक स्थान पर नगर परिषद द्वारा एक गौसदन बनाया गया जहां पर इस संस्था के लोग मिलकर गौ माता की सेवा कर रहे हैं। यहां पर गौसदन में करीब 65 गाय है जिनकी दिन रात सेवा की जा रही है। जहां इन गाय को चारे की व्यवस्था की जाती है तो वहीं इनके रखरखाव व स्वास्थ्य की भी निरंतर जांच की जाती है। इस संस्था द्वारा अब इस पुण्य कार्य के लिए एक और सेट बनाया जा रहा है जहां पर शहर में घूमती बेसहारा गाय को यहां पर लाया जाएगा और उनका भी संरक्षण किया जाएगा। इस गौ सदन में करीब 6 कर्मचारी तैनात हैं जो दिन-रात इन बेसहारा पशुओं की देखभाल कर रहे हैं। यहां सेवा कर रही महिलाओं ने बताया कि गौसदन में 65 के करीब गाय हैं जिनकी वह दिन रात सेवा कर रही है। उन्होंने कहा की नगरी परिषद द्वारा उन्हें तैनात किया गया साथ ही कुछ कर्मचारी गौ माता सेवा संगठन चम्बा द्वारा तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुबह इन्हें खुले में छोड़ दिया जाता है बाद में साफ सफाई के बाद दोपहर को इन्हें फिर से गौ सदन में चारे के लिए बांध दिया जाता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर चिकित्सक यहां पर आते हैं और उनके स्वास्थ्य की जांच भी करते हैं।
चम्बा , 11 सितम्बर [ शिवानी ] ! चम्बा जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या काफी गंभीर होती जा रही है। सड़कों पर जगह-जगह बेसहारा पशु आपको अक्सर घूमते दिखाई दे ही जाएंगे। जिनकी वजह से जहाँ यातायात सहित पैदल चलने फिरने वाले लोगों को काफी परेशानियां हो जाती है तो वहीँ कई दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है।
इसी लिए नगर परिषद चम्बा के साथ मिलकर एक सामाजिक संस्था, गौ माता सेवा संगठन चम्बा, गौ माता की रक्षा के लिए अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
आपको बता दें कि चम्बा मुख्यालय के साथ भगोत नामक स्थान पर नगर परिषद द्वारा एक गौसदन बनाया गया जहां पर इस संस्था के लोग मिलकर गौ माता की सेवा कर रहे हैं। यहां पर गौसदन में करीब 65 गाय है जिनकी दिन रात सेवा की जा रही है।
जहां इन गाय को चारे की व्यवस्था की जाती है तो वहीं इनके रखरखाव व स्वास्थ्य की भी निरंतर जांच की जाती है। इस संस्था द्वारा अब इस पुण्य कार्य के लिए एक और सेट बनाया जा रहा है जहां पर शहर में घूमती बेसहारा गाय को यहां पर लाया जाएगा और उनका भी संरक्षण किया जाएगा।
इस गौ सदन में करीब 6 कर्मचारी तैनात हैं जो दिन-रात इन बेसहारा पशुओं की देखभाल कर रहे हैं। यहां सेवा कर रही महिलाओं ने बताया कि गौसदन में 65 के करीब गाय हैं जिनकी वह दिन रात सेवा कर रही है। उन्होंने कहा की नगरी परिषद द्वारा उन्हें तैनात किया गया साथ ही कुछ कर्मचारी गौ माता सेवा संगठन चम्बा द्वारा तैनात किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सुबह इन्हें खुले में छोड़ दिया जाता है बाद में साफ सफाई के बाद दोपहर को इन्हें फिर से गौ सदन में चारे के लिए बांध दिया जाता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर चिकित्सक यहां पर आते हैं और उनके स्वास्थ्य की जांच भी करते हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -