
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ,24 फरवरी ! प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करके कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाते हुए कांग्रेस सरकार बनाई है। इस वर्ष यशस्वी मुख्यमंत्री ने अपना दूसरा बजट प्रस्तुत किया है जो की काफी सराहनीय है। मतस्य रिस्क फंड कमेटी के गैर सरकारी सदस्य जितेंद्र मैहरा ने कहा कि सुक्खविंदर सिहं एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ एक कुशल प्रशासक भी है इसलिए प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए वे अपने मंत्रिमंडल व विधायकों के साथ साथ रणनीति बनाकर अच्छे प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन विपक्ष के कार्यकर्ता उनको असफल मुख्यमंत्री बताकर अपनी राजनीति चमकाने के फिराक में है। उन्होंने कहा चम्बा मे भी आए दिन सदर विधायक पर भी छिंटाकशी करके अपने आप को आम जनता का हितैषी बता रहे है। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ मुख्यमंत्री व सदर विधायक के विरुद्ध अशोभनीय भाषा का प्रयोग करके आम लोगों को गुमराह भी कर रहे है। उन्होंने कह कि राजनीति मे सत्ता के विरुद्ध एक सशक्त विपक्ष होना अति आवश्यक है। विपक्ष द्वारा विधानसभा मे सरकार का विरोध करना भी आवश्यक है। लेकिन गलियों और कूचों मे हो हल्ला करके मर्यादा का उलंघन करना बिलकुल अशोभनीय ही लगता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र की 10 गांरटिया चरणबद्ध तरीके से कार्यान्वित होगीं। कांग्रेस पार्टी की कथनी मे कोई अंतर नही। वैसे को पिछले कार्यकाल मे प्रदेश मे डबल इंजन की सरकार थी तब युवाओं को पुलिस भर्ती पेपर लीक व पूर्व हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग मे पेपर बेचने जैसी घटनाओं के अलावा क्या मिला। इसलिए विपक्ष को भी धैर्य का परिचय देना चाहिए। क्योंकि ये पब्लिक है ये सब जानती है।
चम्बा ,24 फरवरी ! प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करके कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाते हुए कांग्रेस सरकार बनाई है। इस वर्ष यशस्वी मुख्यमंत्री ने अपना दूसरा बजट प्रस्तुत किया है जो की काफी सराहनीय है। मतस्य रिस्क फंड कमेटी के गैर सरकारी सदस्य जितेंद्र मैहरा ने कहा कि सुक्खविंदर सिहं एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ एक कुशल प्रशासक भी है इसलिए प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए वे अपने मंत्रिमंडल व विधायकों के साथ साथ रणनीति बनाकर अच्छे प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लेकिन विपक्ष के कार्यकर्ता उनको असफल मुख्यमंत्री बताकर अपनी राजनीति चमकाने के फिराक में है। उन्होंने कहा चम्बा मे भी आए दिन सदर विधायक पर भी छिंटाकशी करके अपने आप को आम जनता का हितैषी बता रहे है। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ मुख्यमंत्री व सदर विधायक के विरुद्ध अशोभनीय भाषा का प्रयोग करके आम लोगों को गुमराह भी कर रहे है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कह कि राजनीति मे सत्ता के विरुद्ध एक सशक्त विपक्ष होना अति आवश्यक है। विपक्ष द्वारा विधानसभा मे सरकार का विरोध करना भी आवश्यक है। लेकिन गलियों और कूचों मे हो हल्ला करके मर्यादा का उलंघन करना बिलकुल अशोभनीय ही लगता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र की 10 गांरटिया चरणबद्ध तरीके से कार्यान्वित होगीं। कांग्रेस पार्टी की कथनी मे कोई अंतर नही।
वैसे को पिछले कार्यकाल मे प्रदेश मे डबल इंजन की सरकार थी तब युवाओं को पुलिस भर्ती पेपर लीक व पूर्व हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग मे पेपर बेचने जैसी घटनाओं के अलावा क्या मिला। इसलिए विपक्ष को भी धैर्य का परिचय देना चाहिए। क्योंकि ये पब्लिक है ये सब जानती है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -