- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! कृषि विभाग चम्बा के तत्वाधान में 35 महिला किसानों का दल गुरुवार को मुख्यालय से सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुआ। उपायुक्त डीसी राणा ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के दल में सलूणी, मैहला और तीसा विकास खंड की 35 महिला किसान शामिल हैं। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक चम्बा डॉ कुलदीप धीमान भी मौजूद रहे। उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि महिला किसानों का यह दल कांगड़ा से अपने शैक्षणिक भ्रमन की शुरुआत करेगा। कांगड़ा में मंडी समिति का दौरा कर कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल करेगा। कृषि विश्वविद्यालय में महिला किसानों को जैविक व प्राकृतिक तरीके से खेती करने के बारे में बताया जाएगा। यह दल प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में भी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करेगा। यह दल कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा, अनुसंधान केंद्र कटराई व लाहुल आलू समिति मनाली का दौरा करने के अलावा मणिकर्ण के सफल किसानों से वार्ता करेगा। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को आधुनिक खेती के टिप्स देना है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -