- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 05 अगस्त { शिवानी } ! शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी को मोदी सरनेम केस मे सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर चम्बा जिला मुख्यालय मे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मिठाई बाँट कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति विभाग, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य तौर पर किसान कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर ने कहा की माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गाँधी के पक्ष में आए निर्णय ने हर कांग्रेस कार्यकर्ता के मन मे एक आस जगा दी है। वही जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता जगदीश हाण्डा ने कहा कि अब उन्हें पूरी आशा है कि अगले वर्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी लोकसभा के चुनाव लडेगी। इस दौरान मत्स्य जोखिम निधि राहत कोष के सदस्य जितेंद्र मैहरा, जिला कांग्रेस महासचिव कपिल भूषण, अनुसूचित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, ब्लॉक सचिव कमल सिंह भारद्वाज, एन एस यू आई कैंपस अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ब्लॉक सचिव परमजीत मैहरा, विजय कटोच, कुलदीप भटियाणी, विजय मैहरा, सोनू ठाकुर, दीपक कुमार , श्रीजन भल्ला मौजूद रहे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
चम्बा , 05 अगस्त { शिवानी } ! शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी को मोदी सरनेम केस मे सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर चम्बा जिला मुख्यालय मे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मिठाई बाँट कर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति विभाग, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस दौरान मुख्य तौर पर किसान कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर ने कहा की माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गाँधी के पक्ष में आए निर्णय ने हर कांग्रेस कार्यकर्ता के मन मे एक आस जगा दी है।
वही जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता जगदीश हाण्डा ने कहा कि अब उन्हें पूरी आशा है कि अगले वर्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी लोकसभा के चुनाव लडेगी। इस दौरान मत्स्य जोखिम निधि राहत कोष के सदस्य जितेंद्र मैहरा, जिला कांग्रेस महासचिव कपिल भूषण, अनुसूचित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, ब्लॉक सचिव कमल सिंह भारद्वाज, एन एस यू आई कैंपस अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ब्लॉक सचिव परमजीत मैहरा, विजय कटोच, कुलदीप भटियाणी, विजय मैहरा, सोनू ठाकुर, दीपक कुमार , श्रीजन भल्ला मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -