- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने शोक व्यक्त किया है। राजा वीरभद्र की मौत से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने रुंधते गले से कहा कि हिमाचल के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। 6 बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह ने वीरवार सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली चम्बा से पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व प्रदेश सचिव अमित भरमौरी भी जानकारी मिलते ही भरमौर से शिमला के लिए रवाना हो गए। राजा वीरभद्र सिंह के निधन का समाचार मिलते हैं पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। ठाकुर सिंह भरमौरी ने बताया कि पूरे प्रदेश के लिए भारी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। गरीबों की शान कहे जाने वाले वीरभद्र सिंह ने हिमाचल के लिए कई आयाम स्थापित किए हिमाचल प्रदेश में जल विद्युत परियोजना के निर्माण से लेकर गांव गांव तक सड़क पहुंचाने से लेकर लोगों को रोजगार देने का कार्य वीरभद्र के नेतृत्व में बखूबी किया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -