- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को चम्बा शहर के मोहल्ला लोअर जुलाहकड़ी में स्वर्णिम वाटिका का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सदर विधायक पवन नैय्यर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल ओपी सोलंकी, वन मंडलाधिकारी चम्बा निशांत मंढोत्रा और वन मंडलाधिकारी वन्य प्राणी राजीव कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान आमला, चिनार, जकरंदा सहित कई अन्य प्रजातियों के करीब 600 पौधे रोपे गए। इस मौके पर मुख्यातिथि पवन नैय्यर ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना हमारा जीवन असंभव है। पेड़-पौधे होंगे तो जीवन होगा। व्यक्ति पैदा होने से लेकर मरने तक प्रकृति पर ही निर्भर रहता है। ऐसे में हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम अधिक से अधिक पेड़-पौधे केवल लगाएं बल्कि उनका ध्यान भी रखें। पेड़- पौधों से ही प्रकृति है और यही जीवन के आधार हैं। यह समाप्त होंगे तो जीव-जंतु समाप्त हो जाएंगे। पेड़ों से हमें फल, फूल, भोजन व औषधियां प्राप्त होती हैं। यह रहेंगे तो ही जीवन रहेगा। लेकिन वर्तमान परिपेक्ष्य में लोग अंधाधुंध वन कटान करने में जुटे हैं जोकि सही नहीं है। हमें जागरुक होकर वनों की कटाई रोकने के साथ पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी। उन्होंने सभी को अपने घरों के आसपास पौधरोपण कर उसकी रक्षा करने की अपील की। नैय्यर ने कहा कि प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश का एकसमान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपए और दस लाख रुपए से हरेक विधानसभा क्षेत्र में मैदान एक-एक खेल मैदान बनाया जाएगा ताकि बच्चों को उनका लाभ मिल सके। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोग और वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
चम्बा ! हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को चम्बा शहर के मोहल्ला लोअर जुलाहकड़ी में स्वर्णिम वाटिका का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सदर विधायक पवन नैय्यर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
जबकि वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल ओपी सोलंकी, वन मंडलाधिकारी चम्बा निशांत मंढोत्रा और वन मंडलाधिकारी वन्य प्राणी राजीव कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान आमला, चिनार, जकरंदा सहित कई अन्य प्रजातियों के करीब 600 पौधे रोपे गए। इस मौके पर मुख्यातिथि पवन नैय्यर ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना हमारा जीवन असंभव है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पेड़-पौधे होंगे तो जीवन होगा। व्यक्ति पैदा होने से लेकर मरने तक प्रकृति पर ही निर्भर रहता है। ऐसे में हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम अधिक से अधिक पेड़-पौधे केवल लगाएं बल्कि उनका ध्यान भी रखें। पेड़- पौधों से ही प्रकृति है और यही जीवन के आधार हैं।
यह समाप्त होंगे तो जीव-जंतु समाप्त हो जाएंगे। पेड़ों से हमें फल, फूल, भोजन व औषधियां प्राप्त होती हैं। यह रहेंगे तो ही जीवन रहेगा। लेकिन वर्तमान परिपेक्ष्य में लोग अंधाधुंध वन कटान करने में जुटे हैं जोकि सही नहीं है। हमें जागरुक होकर वनों की कटाई रोकने के साथ पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी।
उन्होंने सभी को अपने घरों के आसपास पौधरोपण कर उसकी रक्षा करने की अपील की। नैय्यर ने कहा कि प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश का एकसमान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपए और दस लाख रुपए से हरेक विधानसभा क्षेत्र में मैदान एक-एक खेल मैदान बनाया जाएगा ताकि बच्चों को उनका लाभ मिल सके। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोग और वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -