- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 30 सितंबर [ शिवानी ] ! जिला चम्बा में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा स्वर कोकिला लता मंगेशकर स्मृति के तहत एकल लोक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कई लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में करवाई जा रही हैं। जिसमे प्रथम स्थान पर आने वाले को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आगे भेजा जाएगा। इसी सिलसिले में जिला चम्बा ने भी यह प्रतियोगिता करवाई गई। जिसे विशुद्ध एवं विल्यातमक दो भागों में बांटा गया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं और पुरुषों दोनों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संगीत प्रवक्ता अर्पणा वाली, संगीत प्रवक्ता गुलशन पाल व हिमाचली लोक गायक के. एस. प्रेमी ने बहुत ही बखूबी निभाई। महिलाओं में विशुद्ध वर्ग में प्रथम स्थान पर सुलताना अख़्तर तो द्वितीय स्थान प्रियंका ने हासिल किया। पुरुषों में विशुद्ध वर्ग में प्रथम स्थान भुवनेश भारत ने हासिल किया वहीं द्वितीय स्थान सुरेंद्र कपूर ने हासिल किया। पुरुष विल्यात्मक वर्ग में प्रथम स्थान कर्ण , द्वितीय स्थान अनमोल ने हासिल किया। इस मौके पर जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि जो भी इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ओर आए है उनको राज्य सतरीय प्रतियोगिता के लिए आगे भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाषा विभाग द्वारा समय समय पर इस तरह के आयोजन और प्रतियोगिताएं करवाई जाती रहती है। जो की हमारी समृद्ध विरासत को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित भी किया साथ ही उनके द्वारा दो गई प्रस्तुतियों की सराहना भी की। इस मौके पर जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, रविंद्र और भाषा एवं संस्कृति विभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -