- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! आज ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन के अवसर पर कांग्रेस सेवादल हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष श्री अनुराग शर्मा जी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल के द्वारा मंहगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार और खाद्य पदार्थों व डीजल पेट्रोल में हुई अप्रत्याशित बृद्धि के विरोध में जिला कांगड़ा के राजा का तालाब से जसूर तक तिरंगा यात्रा निकाली ओर केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की।इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बीजेपी सरकार की नाकामियों को आम जनमानस तक पहुचाना था।इस तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री श्री चंद्र कुमार व जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस तिरंगा यात्रा में हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्षा श्रीमती रीना पुंडीर जिला काँगड़ा कांग्रेस सेवादल की प्रभारी निर्मला भूटानी जिला चम्बा कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष महाशू राम ठाकुर,चुराह कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रकाश भूटानी ,चम्बा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सहित 300 सेवादल पदाधिकारियों ने इस यात्रा में भाग लिया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -