- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! प्रेेरणा संस्था ने जिला प्रशासन व नगर परिषद के साथ मिलकर कसाकड़ा मोहल्ला के साथ लगती पहाड़ी में सफाई अभियान चलाया। यह अभियान आगामी 15 दिनों तक चलेगा। रावी व्यू कैफे से लेकर दिल्ली गेट तक पहाड़ी पर उगी झाडियों को साफ किया जाएगा। भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया जाएगा। इसके साथ कूड़े कर्कट को भी वहां से हटाया जाएगा। साफ सफाई करने के बाद संस्था पहाड़ी पर फूल लगाएगी। जिससे चम्बा वासियों को चौगान के साथ एक फूल वाटिका देखने को मिले। रविवार को इस अभियान का शुभारंभ करने के लिए एडीसी चम्बा श्री मुकेश रेपस्वाल व् नगर परिषद् चम्बा के कार्यकारी अधिकारी श्री अक्षित गुप्ता जी पहुंचे। उन्होंने संस्था को प्रशासन की ओर से हरं संभव मदद करने का आश्वासन दिया। प्रेरणा संस्थाके अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया कि उनकी संस्था जिला भर में समाजिक कार्य कर रही है। इसी कड़ी में कसाकड़ा मोहल्ला के साथ लगती पहाड़ी को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में नगर परिषद व वन विभाग के कर्मचारियों की भी मदद ली जाएगी। पहाड़ी पर साफ सफाई होने के बाद वहां पर फूल लगाए जाएंगे। ताकि चम्बा वासियों को चौगान के साथ रंग बिरंगे फूलों की घाटी भी नजर आए। इसके लिए संस्था को प्रशासन व् नगर परिषद् को भरपूर सहयोग मिल रहा है।
चम्बा ! प्रेेरणा संस्था ने जिला प्रशासन व नगर परिषद के साथ मिलकर कसाकड़ा मोहल्ला के साथ लगती पहाड़ी में सफाई अभियान चलाया। यह अभियान आगामी 15 दिनों तक चलेगा। रावी व्यू कैफे से लेकर दिल्ली गेट तक पहाड़ी पर उगी झाडियों को साफ किया जाएगा। भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया जाएगा। इसके साथ कूड़े कर्कट को भी वहां से हटाया जाएगा।
साफ सफाई करने के बाद संस्था पहाड़ी पर फूल लगाएगी। जिससे चम्बा वासियों को चौगान के साथ एक फूल वाटिका देखने को मिले। रविवार को इस अभियान का शुभारंभ करने के लिए एडीसी चम्बा श्री मुकेश रेपस्वाल व् नगर परिषद् चम्बा के कार्यकारी अधिकारी श्री अक्षित गुप्ता जी पहुंचे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने संस्था को प्रशासन की ओर से हरं संभव मदद करने का आश्वासन दिया। प्रेरणा संस्थाके अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया कि उनकी संस्था जिला भर में समाजिक कार्य कर रही है। इसी कड़ी में कसाकड़ा मोहल्ला के साथ लगती पहाड़ी को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान में नगर परिषद व वन विभाग के कर्मचारियों की भी मदद ली जाएगी। पहाड़ी पर साफ सफाई होने के बाद वहां पर फूल लगाए जाएंगे। ताकि चम्बा वासियों को चौगान के साथ रंग बिरंगे फूलों की घाटी भी नजर आए। इसके लिए संस्था को प्रशासन व् नगर परिषद् को भरपूर सहयोग मिल रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -