- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 02 जनवरी [ शिवानी ] ! चम्बा में नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे पांच दोस्तों की कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए है। जिन्हें सिविल अस्पताल किहार में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चम्बा रेफर किया गया है। घायलों की पहचान मंजीत पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव धनेई डाकघर सरू, अनीश कुमार पुत्र जगदेव निवासी भांदल, परवेज निवासी कीड़ी, राकेश पुत्र प्रकाश निवासी सदूण और अजय कुमार निवासी मोहल्ला ओबड़ी डाकघर सुलतानपुर के रूप में हुई है। ये सभी रविवार सुबह करीब 4:00 बजे किहार से कार में सवार होकर सलूणी की तरफ जा रहे थे। कार को मंजीत कुमार चला रहा था। जब उनकी कार दुधेड़ी नाला के पास पहुंची तो अचानक चालक का कार पर नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख आसपास के लोग मदद के लिए वहां पहुंच गए। साथ ही लोगों ने पुलिस थाना किहार में भी घटना की सूचना दे दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने गहरी खाई में उतरकर घायलों को निकालकर सड़क पर पहुंचाया। जहां से उन्हें निजी वाहनों के जरिए सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज चम्बा रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल में जाकर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने घायलों के अस्पताल में बयान भी कलमबद्ध किए।हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार करतार चंद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायलों को 5,000 और मामूली चोट वाले घायलों को 1500 रुपये की फौरी मदद की। किहार अस्पताल से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि किहार-सलूणी मार्ग पर कार दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
चम्बा , 02 जनवरी [ शिवानी ] ! चम्बा में नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे पांच दोस्तों की कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए है। जिन्हें सिविल अस्पताल किहार में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चम्बा रेफर किया गया है।
घायलों की पहचान मंजीत पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव धनेई डाकघर सरू, अनीश कुमार पुत्र जगदेव निवासी भांदल, परवेज निवासी कीड़ी, राकेश पुत्र प्रकाश निवासी सदूण और अजय कुमार निवासी मोहल्ला ओबड़ी डाकघर सुलतानपुर के रूप में हुई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
ये सभी रविवार सुबह करीब 4:00 बजे किहार से कार में सवार होकर सलूणी की तरफ जा रहे थे। कार को मंजीत कुमार चला रहा था। जब उनकी कार दुधेड़ी नाला के पास पहुंची तो अचानक चालक का कार पर नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख आसपास के लोग मदद के लिए वहां पहुंच गए। साथ ही लोगों ने पुलिस थाना किहार में भी घटना की सूचना दे दी।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने गहरी खाई में उतरकर घायलों को निकालकर सड़क पर पहुंचाया। जहां से उन्हें निजी वाहनों के जरिए सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज चम्बा रेफर कर दिया।
वहीं पुलिस ने घटनास्थल में जाकर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने घायलों के अस्पताल में बयान भी कलमबद्ध किए।हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार करतार चंद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायलों को 5,000 और मामूली चोट वाले घायलों को 1500 रुपये की फौरी मदद की।
किहार अस्पताल से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि किहार-सलूणी मार्ग पर कार दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -