- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा/डलहौजी ! डलहौजी हिलटॉप स्कूल ने विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 4 अक्टूबर 2021 से लेकर 10 अक्टूबर 2021 तक मनाया गया। विश्व अंतरिक्ष सप्ताह की थीम अंतरिक्ष में महिला की भूमिका है। डलहौजी हिलटॉप स्कूल डलहौजी की अध्यक्ष महोदय श्रीमती पूनम राय धवन ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अंतरिक्ष के विषय पर जानकारी देते हुए अंतरिक्ष में महिलाओं के योगदान के बारे में तथा भारत की बेटी कल्पना चावला का विज्ञान एवं अंतरिक्ष में कितना योगदान रहा इसके बारे में जानकारी दी। अध्यापकों ने विद्यार्थियों के साथ विज्ञान एवं अंतरिक्ष में वह किस प्रकार अपना करियर बना सकते हैं इस बारे में अच्छे अनुभव एवं विचार व्यक्त किए। इस प्रकार विद्यार्थियों ने अध्यापकों के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में रुचि रखते हुए इस विषय पर प्रश्नोत्तरी कर जानकारी प्राप्त की।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -