- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! चम्बा जिला में चलो चम्बा अभियान की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। इसी के तहत आज चम्बा मुख्यालय के बचत भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने की । इस मौके पर उपायुक्त चम्बा के अलावा जिला पर्यटन अधिकारी व ए सी टू डी सी चम्बा भी मौजूद रहे। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान उपायुक्त चम्बा दुनी चंद राणा ने चलो चम्बा अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान जिले में होने वाली गतिविधियों के बारे में उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष को अवगत करवाया। इस अभियान में खर्च की जाने वाली राशि के बारे में भी उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष को जानकारी दी और इसके लिए बजट मुहैया करवाने का भी आग्रह किया। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने बताया कि चलो चंबा अभियान एक बहुत ही शानदार प्रयास है इसमें जिले के अनछुए पर्यटन स्थलों को विश्व के मानचित्र पर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चम्बा जिला में बहुत से ऐसे स्थल हैं जिनका अभी तक लोगों को कोई पता नहीं है और जल्द ही उनको भी विश्व के मानचित्र पर अंकित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से इसके बारे में बिचार विमर्श किया जाएगा।उपाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री की भी पहले से यह सोच रही है कि इस तरह का आयोजन होना चाहिए ताकि सैलानियों को उन पर्यटन स्थलों पर आमंत्रित किया जाए ताकि वो हिमाचल की समृद्ध संस्कृति से रूबरू हो सके।
चम्बा ! चम्बा जिला में चलो चम्बा अभियान की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। इसी के तहत आज चम्बा मुख्यालय के बचत भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने की । इस मौके पर उपायुक्त चम्बा के अलावा जिला पर्यटन अधिकारी व ए सी टू डी सी चम्बा भी मौजूद रहे। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान उपायुक्त चम्बा दुनी चंद राणा ने चलो चम्बा अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान जिले में होने वाली गतिविधियों के बारे में उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष को अवगत करवाया। इस अभियान में खर्च की जाने वाली राशि के बारे में भी उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष को जानकारी दी और इसके लिए बजट मुहैया करवाने का भी आग्रह किया।
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने बताया कि चलो चंबा अभियान एक बहुत ही शानदार प्रयास है इसमें जिले के अनछुए पर्यटन स्थलों को विश्व के मानचित्र पर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चम्बा जिला में बहुत से ऐसे स्थल हैं जिनका अभी तक लोगों को कोई पता नहीं है और जल्द ही उनको भी विश्व के मानचित्र पर अंकित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से इसके बारे में बिचार विमर्श किया जाएगा।उपाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री की भी पहले से यह सोच रही है कि इस तरह का आयोजन होना चाहिए ताकि सैलानियों को उन पर्यटन स्थलों पर आमंत्रित किया जाए ताकि वो हिमाचल की समृद्ध संस्कृति से रूबरू हो सके।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -