
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 14 फरवरी [ सुभाष महाजन ] सर्वोदय ह्यूमन एंड नेचर डेवलपमेंट ऑल इंडिया रजिस्टर्ड सोसायटी है जिसका गठन 2019 को दिल्ली में संस्थापक पवन ठाकुर द्वारा किया गया। जिसका उद्देश्य कोरोना के समय लोगों तक मदद पहुंचाना था। तत्पश्चात संस्था भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में काम करके समाज के विकास में भागीदारी दे रही है। सर्वोदय हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी का गठन जुलाई 2023 में किया गया जिसमे मुख्य तौर पर हिमाचल प्रदेश विधिक संस्थान में कानून की पढ़ाई कर रहे आयुष को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। संस्था धीरे-धीरे सभी जिलों में अपने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर रही है। आज 14 फरवरी 2024 को संस्था ने कार्यकारिणी का विस्तार जिला चम्बा में भी किया है। इसका उद्देश्य यही है कि चम्बा के लोगों तक और विकास में संस्था महत्वपूर्ण भागीदारी दे सके। सर्वोदय ने अलीशा शर्मा को जिला अध्यक्षा,कर्मनंय शर्मा को जिला महासचिव,आकांक्षा मरवाह को जिला प्रवक्ता एवं दिव्यांशी को जिला उपाध्यक्षा चुना गया। इसके साथ अन्य सदस्य भी है जिन्होंने वालंटियर के रूप में सर्वोदय जिला चम्बा कार्यकारिणी के साथ काम करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाई है। सोसाइटी बिना किसी लाभ के काम कर रही है और आगे भी करेगी। आज प्रेस वार्ता के दौरान विभिन्न मुद्दों को जिला चम्बा की जनता के समक्ष रखा गया जिसमे चम्बा में हर एक परीक्षा के एग्जाम सेंटर को लेकर बात रखी गईं, एवं आवारा कुत्तों को एक आश्रय प्रदान करने की बात भी की गईं। अध्यक्ष ने कहा की इंसानियत की दृष्टि से हम काम कर रहे है और आगे भी करंगे। साथ में संस्था ने संकल्प लिया कि महिला महामारी को लेकर भी प्रदेश एवं जिला के लोगों को जागरूक करंगे। इसके अतिरिक्त प्रेस भवन की मांग भी सरकार द्वारा की गईं। राज्य अध्यक्ष ने कहा की सर्वोदय राज्य कार्यकारिणी का गठन होने के बाद 6-7 निशुल्क सवास्थ के क्षेत्र में कैंप्स करवा चुकी है। सर्वोदय का मुख्य उदेश्य चम्बा के विकास में मुख्य भूमिका निभाना है एवं जिला की जनता से भी संस्था से जुड़ने की गुजारिश की है।
चम्बा , 14 फरवरी [ सुभाष महाजन ] सर्वोदय ह्यूमन एंड नेचर डेवलपमेंट ऑल इंडिया रजिस्टर्ड सोसायटी है जिसका गठन 2019 को दिल्ली में संस्थापक पवन ठाकुर द्वारा किया गया। जिसका उद्देश्य कोरोना के समय लोगों तक मदद पहुंचाना था। तत्पश्चात संस्था भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में काम करके समाज के विकास में भागीदारी दे रही है।
सर्वोदय हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी का गठन जुलाई 2023 में किया गया जिसमे मुख्य तौर पर हिमाचल प्रदेश विधिक संस्थान में कानून की पढ़ाई कर रहे आयुष को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। संस्था धीरे-धीरे सभी जिलों में अपने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर रही है। आज 14 फरवरी 2024 को संस्था ने कार्यकारिणी का विस्तार जिला चम्बा में भी किया है। इसका उद्देश्य यही है कि चम्बा के लोगों तक और विकास में संस्था महत्वपूर्ण भागीदारी दे सके।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
सर्वोदय ने अलीशा शर्मा को जिला अध्यक्षा,कर्मनंय शर्मा को जिला महासचिव,आकांक्षा मरवाह को जिला प्रवक्ता एवं दिव्यांशी को जिला उपाध्यक्षा चुना गया। इसके साथ अन्य सदस्य भी है जिन्होंने वालंटियर के रूप में सर्वोदय जिला चम्बा कार्यकारिणी के साथ काम करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाई है। सोसाइटी बिना किसी लाभ के काम कर रही है और आगे भी करेगी।
आज प्रेस वार्ता के दौरान विभिन्न मुद्दों को जिला चम्बा की जनता के समक्ष रखा गया जिसमे चम्बा में हर एक परीक्षा के एग्जाम सेंटर को लेकर बात रखी गईं, एवं आवारा कुत्तों को एक आश्रय प्रदान करने की बात भी की गईं। अध्यक्ष ने कहा की इंसानियत की दृष्टि से हम काम कर रहे है और आगे भी करंगे। साथ में संस्था ने संकल्प लिया कि महिला महामारी को लेकर भी प्रदेश एवं जिला के लोगों को जागरूक करंगे।
इसके अतिरिक्त प्रेस भवन की मांग भी सरकार द्वारा की गईं। राज्य अध्यक्ष ने कहा की सर्वोदय राज्य कार्यकारिणी का गठन होने के बाद 6-7 निशुल्क सवास्थ के क्षेत्र में कैंप्स करवा चुकी है। सर्वोदय का मुख्य उदेश्य चम्बा के विकास में मुख्य भूमिका निभाना है एवं जिला की जनता से भी संस्था से जुड़ने की गुजारिश की है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -