- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 26 अक्टूबर [ शिवानी ] ! भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल चम्बा पहुंचे। बताते चले कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉक्टर राजीव बिंदल का यह पहला दौरे है और उन्होंने अपने पहले दौर में ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरने का प्रयास भी किया। चम्बा पहुंचने पर डॉक्टर बिंदल जी ब्लॉक पंचायत सदस्य,भाजपा जिला,मंडलों, मोर्चो की नव नियुक्त कार्यकारणी व कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उनके आगमन पर उनका स्वागत किया। जैसे जैसे लोक सभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है, वैसे वैसे भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की धर पकड़ होना शुरू हो गई है। आपको बता दे, कि आज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का चम्बा दौरा था जिसको लेकर जिले भर से आए कारकर्ताओ में काफी जोश देखने को मिला। इस मौके पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने अपने जिले भर से आए हुए सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार रहने की सलाह दी तो वहीं उन्होंने सत्ता सीन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को बने हुए करीब एक वर्ष का समय होने की है पर आज तक उन्होंने जो वायदे प्रदेश की जनता के साथ लिए थे किसी वायदे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा वक्त आ चुका है कि राज्य की महिलाओं से जो वायदे किए थे उनको पूरा तो नही किया है और अब सभी महिलाएं आपके झूठे वायदों की पोल खोलने शिमला पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनने पर पछता रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2024,के चुनावो में फिर से मोदी की सरकार बनानी है इसलिए अभी से तैयारियां करनी होंगी।
चम्बा , 26 अक्टूबर [ शिवानी ] ! भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल चम्बा पहुंचे। बताते चले कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉक्टर राजीव बिंदल का यह पहला दौरे है और उन्होंने अपने पहले दौर में ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरने का प्रयास भी किया। चम्बा पहुंचने पर डॉक्टर बिंदल जी ब्लॉक पंचायत सदस्य,भाजपा जिला,मंडलों, मोर्चो की नव नियुक्त कार्यकारणी व कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उनके आगमन पर उनका स्वागत किया।
जैसे जैसे लोक सभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है, वैसे वैसे भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की धर पकड़ होना शुरू हो गई है। आपको बता दे, कि आज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का चम्बा दौरा था जिसको लेकर जिले भर से आए कारकर्ताओ में काफी जोश देखने को मिला।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस मौके पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने अपने जिले भर से आए हुए सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार रहने की सलाह दी तो वहीं उन्होंने सत्ता सीन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को बने हुए करीब एक वर्ष का समय होने की है पर आज तक उन्होंने जो वायदे प्रदेश की जनता के साथ लिए थे किसी वायदे को पूरा नहीं किया है।
उन्होंने कहा वक्त आ चुका है कि राज्य की महिलाओं से जो वायदे किए थे उनको पूरा तो नही किया है और अब सभी महिलाएं आपके झूठे वायदों की पोल खोलने शिमला पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनने पर पछता रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2024,के चुनावो में फिर से मोदी की सरकार बनानी है इसलिए अभी से तैयारियां करनी होंगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -